{"_id":"6a9b16964fe77fb4620f38b7","slug":"teenage-girl-abducted-from-home-at-knifepoint-and-rapedteenage-girl-abducted-from-home-at-knifepoint-and-raped-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-985073-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चाकू दिखाकर घर से किशोरी को किया अगवा, दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चाकू दिखाकर घर से किशोरी को किया अगवा, दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की रात घर में घुसकर आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। आरोपी डरा धमकाकर उसे घर से करीब 150 मीटर दूर खंडहर में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन जागे तो किशोरी घर के गेट के पास बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला थाने में पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो सितंबर की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तीन सितंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह जागे तो उन्होंने देखा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने घर के गेट के पास बेटी को बेहोशी की हालत में पाया। होश में आने पर किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। किशोरी ने अपने पिता को बताया कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा होने का फायदा उठाकर मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी आदेश दो सितंबर की रात करीब 12 बजे घर में घुस आया। आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद वह उसे घर से करीब 150 मीटर दूर खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।