फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teen talak

पत्नी को दिया तीन तलाक, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
teen talak
teen talak
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को तीन तलाक देने के मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर उसे रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संभल के नखासा का रहने वाला रियासत है। उसका निकाह आठ साल पहले मैनाठेर के गांव इमरतपुर ऊधौ निवासी युवती से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद महिला को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। महिला ने अगस्त माह मैनाठेर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि पांच अगस्त को पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक दिया और घर से निकाल दिया था। इस मामले में महिला के देवर सलमान, ससुर मुश्ताक, सास अनवरी और दो ननद भी दहेज प्रताड़ना की आरोपी हैं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी रियासत को महमूदपुर माफी से रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

...........
दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर 2018 को कटघर निवासी महिला ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में जांच कर दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed