{"_id":"62e2e30e684ebc3f3829529a","slug":"teen-tal2-due-to-favour-of-modi-and-yogi-city-news-mbd4361152159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम-पीएम के समर्थन पर खौफनाक सजा: जेठ ने किया दुष्कर्म और पति ने दिया तीन तलाक, रूह कांपा देगी ये आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम-पीएम के समर्थन पर खौफनाक सजा: जेठ ने किया दुष्कर्म और पति ने दिया तीन तलाक, रूह कांपा देगी ये आपबीती
Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि चार मार्च 2022 को परिवार के सभी लोग उसके कमरे में घुस आए और बोले कि तू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्थन करती है। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना वह नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का समर्थन करती है, इस बात से ससुराल वाले उत्पीड़न करते हैं। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि सात दिसंबर 2019 को उसका निकाह कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। तीन मार्च 2022 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो पति ने भी महिला के साथ ही मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि चार मार्च 2022 को परिवार के सभी लोग उसके कमरे में घुस आए और बोले कि तू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्थन करती है। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन