फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Technical director angry after seeing dilapidated poles and wires, instructions to replace them soon

Moradabad News: जर्जर खंभे व तार देखकर तकनीकी निदेशक नाराज, जल्द बदलने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Technical director angry after seeing dilapidated poles and wires, instructions to replace them soon
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तकनीकी निदेशक एनके मिश्र शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने सत्र 2023-24 के बिजनेस प्लान में किए गए कार्यों का सत्यापन किया। कई स्थानों पर जर्जर खंभे व तारों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने टीम को निर्देश दिए कि पिछले सत्र के जो काम रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा कर रिपोर्ट भेंजे।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि, तारों की गुणवत्ता आदि चेक की। इसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय में मुरादाबाद के प्रभारी चीफ इंजीनियर विजय गुप्ता व सभी अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एक वर्ष में किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की। साथ ही 2024-25 के बिजनेस प्लान के कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। एनके मिश्र मुरादाबाद में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियां आने से पहले सर्दियों में ही सभी सुधारात्मक कार्य पूरे कर लिए जाएं। चिह्नित किए गए ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाए, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। जर्जर हाईटेंशन लाइनों को लेकर
विज्ञापन

लापरवाही न बरती जाए। जहां चिह्निकरण का काम हो चुका है, उन लाइनों को बदला जाए। तकनीकी निदेशक ने स्टोर व वर्कशॉप का भी जायजा लिया। बैठक में प्रभारी मुख्य अभियंता वीके गुप्ता, एक्सईएन रवि यादव, पीपी सिंह व सभी एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed