फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers will also be tested and action will also be taken

अध्यापकों की भी होगी टेस्टिंग और कार्रवाई भी करेंगे : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers will also be tested and action will also be taken
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के मामले में मंडल के सभी सीडीओ को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सीडीओ को जिले में समीक्षा कर पेयजल और लाइन के मामले में कार्रवाई करना होगा।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित माह नवंबर 23 के आंकड़ों के आधार पर विकास कार्यों समीक्षा की। बच्चों के साथ अध्यापकों का भी टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में फेल होने पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए स्मार्ट बोर्ड स्कूलों में लगाया जाए। अन्य स्थानों पर तैनात अध्यापकों को जूम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की जाए। इस प्रकार कमी की पूर्ति हो जाएगी। लैब भी जूम के सहारे से संचालित होगी। बगैर तैयारी किए बैठक में आने पर पशु पालन विभाग के अपर निदेशक को डांट खानी पड़ी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में किसानों को प्राप्त होने वाले बीज के नमूने फेल पाए गए। इस मामले में उप-निदेशक कृषि से रिपोर्ट मांगी गई है। मंडलायुक्त ने साथ ही किसानों को अच्छी बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम को बिजनौर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य 15 जनवरी 2024 तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए। सभी जिला चिकित्सालयों में उपलब्ध वेंटीलेटर प्रत्येक दशा में क्रियाशील रहें। उप-निदेशक पंचायत को प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत संपत्ति रजिस्टर बनाना होगा। जिला पंचायत सचिव सरकारी संपत्तियों और कार्यालयों का ब्योरा रखेंगे। तबादला होने पर स्थिति की रिपोर्ट देंगे। डीएम सभी राजकीय आश्रम पद्धति हॉस्टलों की जांच कराएंगे। सभी सीडीओ विकास कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देंगे ताकि मंडल की रैकिंग में सुधार हो सके। मंडल में एमओयू की स्थिति खराब होने पर सभी सीडीओ को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एमएसएमई, वन विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों में एमओयू के संबंध में संबंधित अधिकारी को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। जो व्यक्ति या संस्था मंडल में अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनका उल्लेख सभी सीडीओ विकसित भारत संकल्प यात्रा में करेंगे। उन्होंने कहा कि जो रोड खराब हो रही है। उनको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। आपरेशन कायाकल्प के तहत अमरोहा व रामपुर एवं संभल के कुछ विद्यालयों में फर्नीचर की स्थिति खराब होने पर सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एडी बेसिक बच्चों की पढ़ाई के स्तर पर विशेष ध्यान दें। कन्या सुमंगला योजना के तहत जनपद अमरोहा की स्थिति खराब मिली। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों के समस्त चिकित्साधिकारियों की अच्छे ढंग से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed