फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers took a pledge to keep the school clean and disciplined

Moradabad News: शिक्षकों ने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित बनाए रखने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers took a pledge to keep the school clean and disciplined
मुरादाबाद। जिले के सैकड़ों परिषदीय विद्यालयों में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम उल्लास पूर्वक मनाया गया। शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद बनाए रखने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय की संपदा, संसाधन एवं समय को राष्ट्र धन मानते हुए संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। विद्यालय में भेदभाव रहित और समभाव युक्त वातावरण का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा को केवल ज्ञान का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज-सेवा का माध्यम मानते हुए कार्य करना होगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा है, हमारा अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है। जिला महामंत्री अकरम हुसैन ने कहा कि जिले में हो रही भारी वर्षा के बावजूद शिक्षकों, शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सभी ने यह संदेश दिया कि समाज में शिक्षक की गरिमा और शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है। जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद मिश्रा ने बताया कि यह अभियान न केवल विद्यालय और शिक्षक समुदाय की गरिमा को पुनर्स्थापित करता है बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा और समाज को जोड़ने का कार्य भी करता है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शांति भूषण वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के सफल बनाने में जिला महामंत्री अकरम हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला, संयुक्त महामंत्री राजकुमार वर्मा, संगठन मंत्री विजय शंकर पटवा, मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष (महिला) हरजीत कौर का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

00
प्राचीन भारतीय परंपरा में शिक्षा के उद्देश्य का संवाहक बनेगा : डॉ. राजीव
मुरादाबाद। हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव मोहन सिंह ने बताया कि जिले के 351 विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। इसमें 3510 शिक्षकों एवं 71500 विद्यार्थियों ने हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री एवं प्रदेश सह संयोजक हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ आयाम डॉ. मधु बाला त्यागी ने बताया कि यह संकल्प कार्यक्रम प्राचीन भारतीय परंपरा में शिक्षा के उद्देश्य का संवाहक बनेगा। इससे चरित्र निर्माण, व्यक्ति निर्माण एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार राम, जिला उपाध्यक्ष श्याम वीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. विमलेश राजपूत, जिला संगठन मंत्री मुशाहिद हुसैन, मंडल संयोजक नन्हे सिंह, रामवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed