फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers private schools protest tying black ribbon, parents will protest Moradabad today

आजमगढ़ प्रकरण: काला फीता बांधकर निजी स्कूलों के शिक्षकों ने किया विरोध, मुरादाबाद में अभिभावक आज देंगे धरना

Wed, 09 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स और सहोदय कॉम्प्लेक्स मुरादाबाद के स्कूल बंद रहे। इसकी प्रकरण में आज अभिभावक भी प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Teachers private schools protest tying black ribbon, parents will protest Moradabad today
जिलाधिकारी दफ्तर पर प्रदर्शन करते स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को निजी स्कूल बंद रहे। इन स्कूलों के शिक्षकों ने काला फीता बांधकर घटना का विरोध जताया। स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। अब अभिभावक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को रणनीति तैयार की गई है। आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स और सहोदय कॉम्प्लेक्स मुरादाबाद के सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों की ओर से मंगलवार को सभी निजी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों का अवकाश रहा और शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में विरोध व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने बताया कि कनफेडरेशन ऑफ इंडिपेंटेंट स्कूल्स उप्र व एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उप्र के आह्वान पर मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व सहयोदय कॉम्प्लेक्स की ओर से अधिकारियों को स्कूलों में आए दिन होने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शिक्षण संस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में स्कूल मैनेजमेंट व शिक्षकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे वो स्कूल परिसर से संबंधित हो या फिर स्कूल ट्रांसपोर्ट से संबंधित।

उन्होंने आजमगढ़ के विद्यालय में हुई दुर्घटना के बाद बिना जांच के कक्षा अध्यापक व महिला प्रधानाचार्य को जांच पूरी होने तक अंतरिम जमानत देने, जिला स्तर पर विद्यालयों से संबंधित इस प्रकार की दुर्घटना हो जाने पर इसकी जांच के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन करने की मांग की।

 

इसके अलावा स्कूल्स एसोसिएशन के पांच पदाधिकारियों को शामिल करने, भविष्य में ऐसी कोई घटना होने पर जांच के उपरांत ही एफआईआर व गिरफ्तारी की कार्रवाई किए जाने, प्रदेश स्तर पर स्कूल सुरक्षा नीति का मसौदा जल्द से जल्द तैयार करने की मांग की।
 

इस दौरान अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, सचिव नीजर कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. अनिल अग्रवाल, आशीष संतराम, भावना दयाल, संगीता रैविस, सत्यवीर सिंह, सुनीता भटनागर, मैथ्यूज पी एलिचेरिल आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन

मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल्स के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अभिभावक आजमगढ़ में हुई छात्रा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगे ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed