फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers' payment stuck due to babu's arbitrariness

Moradabad News: बाबू की मनमानी से फंसा शिक्षकों का भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers' payment stuck due to babu's arbitrariness
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात एक बाबू की मनमानी के कारण पिछले एक वर्ष से शिक्षकों के एनपीएस व अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। इसकी वजह से शिक्षकों में भारी रोष है। डीआईओएस का कहना है कि संबंधित बाबू को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। कहा कि 2024-25 का 50 फीसदी और 53 फीसदी का एरियर एवं 24-25 का बोनस अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जनवरी 2024 से किसी भी विद्यालय का एनपीएस का राजकीय अंश अभी तक खातों में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विमलेंद्र शर्मा सहित अन्य विद्यालयों के प्रोन्नति वेतनमान के 10 प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रेषित किए गए थे लेकिन अभी तक प्रोन्नति वेतनमान समिति को प्रेषित नहीं किए गए हैं। अधिकारियों के आदेश के बाद भी बाबू ने एनपीएस संबंधी कार्यवाही नहीं की है। पदाधिकारियों का कहना है कि डीआईओएस ने आश्वासन दिया है कि फरवरी, मार्च, अप्रैल का एनपीएस तो दो दिन में खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 2024-25 का 50 फीसदी एवं 53 फीसदी का एरियर, महंगाई भत्ते का एरियर संबंधित शिक्षकों के विद्यालय में पहुंच जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. मेजर देवेंद्र सिंह, विमलेंद्र शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, शमशाद हुसैन, हरिशंकर भारती, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नासिर हुसैन आदि माैजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed