फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers demonstrated at DIOS office

Moradabad News: शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at DIOS office
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 16 सूत्री ज्ञापन भेजा। संगठन के जिला मंत्री राजीव कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग के साथ-साथ, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरें सीबीएसई के समान लागू करने, विभिन्न लंबित अवशेषों का शीघ्र भुगतान करने, विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने, स्थानांतरण नीति को सुविधा अनुरूप बनाने, सामूहिक बीमा योजना को लागू किया जाना, तदर्थ शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को नियमित किए जाने के बाद उनकी पूर्व सेवा को सेवाकाल में जोड़ा जाना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर डाला गया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष ग्रंथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. फैजान अहमद, वेद प्रकाश, रति कौशिक, महेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed