{"_id":"6ab58d2e6a2c6643670e5e96","slug":"teachers-association-demands-resolution-of-teachers-issues-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115618-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिक्षक संघ ने की शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिक्षक संघ ने की शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से मुलाकात कर परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यालय में लंबित सभी चयन वेतनमान के प्रकरणों का इसी माह वेतन निर्धारण कराया जाए, ताकि शिक्षकों को इसी माह के वेतन में चयन वेतनमान का लाभ मिल सके। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के लंबित एरियर का पारदर्शिता के साथ शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई।
शिक्षकों ने नियुक्ति तिथि से एनपीएस कटौती कराने के इच्छुक शिक्षकों की एनपीएस कटौती नियुक्ति तिथि से किए जाने का मुद्दा भी वित्त एवं लेखाधिकारी के समक्ष रखा। कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण से शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। वित्त एवं लेखाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं पर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष/छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, संजय सिंह, सुधीर कुमार, सुख स्वरूप गुप्ता आदि शामिल रहे।