फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers are disappointed due to the requirement of TET: Dr. Kapil

टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों में व्याप्त है निराशा : डॉ. कपिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers are disappointed due to the requirement of TET: Dr. Kapil
कांठ। बुधवार को हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ छजलैट इकाई और संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को ले विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


छजलैट के भीकनपुर स्थित बीएसएम इंटर कॉलेज में हुई बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष/छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने अपने संबोधन में कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता से देशभर के लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, इससे शिक्षकों में निराशा व भय व्याप्त है। कहा कि संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में बताया गया कि प्रांतीय कार्यसमिति व जिला कार्यसमिति द्वारा किए गए आह्वान पर इसे लेकर 16 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कहा कि यह शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है। इसलिए सभी शिक्षक एकजुट रहें। तहसील प्रभारी दुष्यंत यादव, मोहम्मद जुबैर अहमद, चंद्रवीर त्यागी, प्रदीप सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह आदि शिक्षकों ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. कपिल सिरोही और संचालन मोहममद रिजवान ने किया। इस अवसर पर हरवीर सिंह,योगेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, डॉ. सुनील मान, मानसी विश्नोई, प्रदीप सिंह, मनीष ठाकुर, नितिन देवल, मधुबाला, प्रियंका चौधरी, सर्मेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल, भूपेंद्र यादव, दिनेश सैनी, आशीष चौधरी, गौरव चौधरी, शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed