फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers are busy with entrance and exams

प्रवेश और प्रयोगात्मक परीक्षा एक साथ ले रही शिक्षकों का इम्तिहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers are busy with entrance and exams
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 अगस्त को पहली मेरिट के प्रवेश करने की आखिरी तारीख है। इसी बीच कॉलेज में प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। एक साथ दोनों प्रक्रिया संचालित होना शिक्षकों के लिए चुनौती बन गई है। इसकी वजह से बुधवार को कई विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के तीनों संकाय की मेरिट सूची जारी हो गई है, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया नियमित नहीं हो पाई है। सोमवार को अवकाश था और मंगलवार को शिक्षकों ने स्नातक अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को असाइनमेंट दिए थे। लेकिन, पैट परीक्षा होने की वजह से बहुत से विद्यार्थी असाइनमेंट नहीं ले पाए थे। इस वजह से बुधवार को छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराईं गईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह का कहना है कि जो शिक्षक प्रवेश समिति में हैं, वही शिक्षक परीक्षाएं करवा रहे हैं। असाइनमेंट देने के अलावा उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक भी अपलोड करने हैं। इसकी वजह से समस्या हो रही है। स्थगित हुई इतिहास विषय की परीक्षा गुरुवार को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए गुरुवार को प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से स्थगित रहेगी। 29 अगस्त को रविवार का अवकाश है और 30 व 31 अगस्त को जन्माष्टमी की विश्वविद्यालय की ओर से छुट्टी रहेगी। इसलिए अब प्रवेश के लिए सिर्फ 27 और 28 अगस्त का ही समय है। उन्होंने कहा कि दो दिनों में प्रवेश होना मुश्किल है, इसलिए विश्वविद्यालय से तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed