फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teacher slapped student she lost her eyesight In Moradabad

UP: टीचर ने मारा थप्पड़... छात्रा की आंख की रोशनी गई, डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ; दर-दर भटक रहे परिजन

Thu, 27 Feb 2025 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी में प्रधानाध्यापिका ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इससे छात्रा की आंख की रोशनी चली गई। मुरादाबाद के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर लिए हैं। डीएम से शिकायत के बाद एम्स में इलाज शुरू हो गया। 

विज्ञापन
teacher slapped student she lost her eyesight In Moradabad
टीचर ने मारा थप्पड़... छात्रा की आंख की रोशनी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी की कक्षा तीन की छात्रा हिमांशी को प्रधानाध्यापिका ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसकी दायीं आंख में दर्द शुरू हो गया। करीब एक माह बाद अब आठ वर्षीय हिमांशी को आंख से दिखना बंद हो गया। 

विज्ञापन


इलाज के लिए 20 दिन तक भटकने के बाद छात्रा की मां ने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर छात्रा का एम्स में इलाज शुरू हुआ। कांशीरामनगर निवासी ज्योति कश्यप ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि करीब एक माह पहले प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उनकी बेटी की स्कूल में पिटाई की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से बेटी लगातार आंख में दर्द की शिकायत कर रही थी। उसकी दायीं आंख लाल हो गई और सूजन आ गई। अब चार-पांच दिन से उसे दिखना बंद हो गया है। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने इलाज में सहयोग करना तो दूर अपनी गलती भी नहीं मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बच्ची का इलाज एम्स में कराया जाए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने दिल्ली एम्स से समन्वय कर इलाज के लिए छात्रा को भिजवा दिया। एम्स के डॉक्टरों ने छात्रा के परिजनों को बताया कि उसकी ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा है। 

साथ ही रेटिना भी बुरी तरह प्रभावित है। आंख की नसों में खून का दौरा नहीं हो पा रहा है। पहले इसे ठीक करना होगा। इसके बाद आंख की रोशनी लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। डॉक्टरों ने यहां तक कहा कि नस ठीक नहीं हुई तो रोशनी आना मुश्किल है। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

मुरादाबाद के डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ 
छात्रा की मां ने बताया कि पिछले 20 दिन में वह जिला अस्पताल के अलावा शहर के कई बड़े नेत्र चिकित्सकों को दिखा चुकी हैं लेकिन सभी डॉक्टरों ने बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी। छात्रा के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। 

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दिल्ली में इलाज के लिए उनके पास रुपये नहीं हैं, इसलिए उन्होंने डीएम से शिकायत कर मदद मांगी। अब एम्स में भी डॉक्टरों का जवाब सुनकर बच्ची के परिजन परेशान हैं। वहीं इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बच्ची की आंख की नसों में चोट का अंदेशा है। डीएम के निर्देश पर इलाज के लिए उसे दिल्ली एम्स भिजवा दिया गया है। परिजनों से कहा है कि किसी भी चिकित्सकीय सहायता के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

मामले की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। वह दो बार विद्यालय जाकर जांच कर चुके हैं। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विमलेश कुमार, बीएसए

स्कूल में विद्यार्थियों को पीटने का कोई नियम नहीं है। न ही मैंने छात्रा की पिटाई की है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। छात्रा की मां ने विद्यालय आकर छात्रा की आंख की रोशनी जाने की बात कहकर प्रमाणपत्र बनाने को कहा था। मैंने अधिकार क्षेत्र से बाहर होने की बात कहते हुए प्रमाणपत्र बनाने से इन्कार किया तो उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की। साथ ही डीएम से शिकायत करने की धमकी देकर चली गईं। - गीता कराल, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed