फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher slapped, student lost her eyesight

Moradabad News: टीचर ने मारा थप्पड़, छात्रा की आंख की रोशनी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher slapped, student lost her eyesight
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी की कक्षा तीन की छात्रा हिमांशी को प्रधानाध्यापिका ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसकी दायीं आंख में दर्द शुरू हो गया। करीब एक माह बाद अब आठ वर्षीय हिमांशी को आंख से दिखना बंद हो गया। इलाज के लिए 20 दिन तक भटकने के बाद छात्रा की मां ने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर छात्रा का एम्स में इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

कांशीरामनगर निवासी ज्योति कश्यप ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि करीब एक माह पहले प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उनकी बेटी की स्कूल में पिटाई की थी। इसके बाद से बेटी लगातार आंख में दर्द की शिकायत कर रही थी। उसकी दायीं आंख लाल हो गई और सूजन आ गई। अब चार-पांच दिन से उसे दिखना बंद हो गया है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने इलाज में सहयोग करना तो दूर अपनी गलती भी नहीं मानी। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बच्ची का इलाज एम्स में कराया जाए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने दिल्ली एम्स से समन्वय कर इलाज के लिए छात्रा को भिजवा दिया। एम्स के डाॅक्टरों ने छात्रा के परिजनों को बताया कि उसकी ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा है। साथ ही रेटिना भी बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख की नसों में खून का दौरान नहीं हो पा रहा है। पहले इसे ठीक करना होगा। इसके बाद आंख की रोशनी लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। डॉक्टरों ने यहां तक कहा कि नस ठीक नहीं हुई तो रोशनी आना मुश्किल है। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed