फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher kidnapped from Shahjahanpur, accused ran away after accident in Moradabad

Moradabad News: शाहजहांपुर से शिक्षिका का अपहरण, मुरादाबाद में हादसा होने पर छोड़कर भागा आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher kidnapped from Shahjahanpur, accused ran away after accident in Moradabad
मुरादाबाद। शाहजहांपुर में स्कूल के गेट से कार सवारों ने एक शिक्षिका को अगवा कर लिया। दो आरोपी रास्ते में उतर गए और मुख्य आरोपी शिक्षिका को कार से मुरादाबाद तक लाया। छीनाझपटी में कार अनियंत्रित होकर एक वाहन से टकरा गई। इसके बाद आरोपी महिला का बैग छीनकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के पीछे लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सदर बाजार निवासी रीना श्रीवास्तव ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे विद्यालय के बाहर से बेटे के लिए दवा लेने जा रही थीं। स्कूल के बाहर शाहजहांपुर के मूढ़ा हारिस सिधौली निवासी हरमनजीत सिंह रंधावा अपने दो अन्य साथियों के साथ कार लेकर खड़ा था। आरोप है कि तीनों ने शिक्षिका का अपहरण कर लिया और कार दौड़ा दी।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि वह कार में लगातार खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। हरमनजीत ने महिला का मोबाइल छीन लिया। मारपीट में चोट लगने के बाद शिक्षिका बेहोश हो गई। शिक्षिका को जब होश आया तो हरमनजीत के साथी रास्ते में उतर गए थे। कार हरमनजीत चला रहा था। इसके बाद शिक्षिका खुद को बचाने के प्रयास में कार की अगली सीट तक पहुंच गई। तब तक कार मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट तक पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने हरमनजीत से अपना मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई और बंद हो गई। तभी शिक्षिका ने शोर मचाया तो आरोपी ने गला दबाने का प्रयास किया। भीड़ जुटने पर आरोपी महिला का बैग छीनकर भाग निकला। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी हरमनजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की कार पुलिस के कब्जे में है।

---
15 लाख रुपये मांग रहा आरोपी
पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने आरोपी हरमनजीत सिंह रंधावा से 12 बीघा जमीन का तीन लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खरीदी थी। 36 लाख रुपये देकर उन्होंने मार्च 2022 में जमीन का बैनामा भी करा लिया था। इस जमीन पर हरमनजीत ही खेती करता है। अब आरोपी 15 लाख रुपये और मांग रहा है। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर धमकी भी दी थी। इस मामले में शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed