फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher arrives to open the school... finds two snakes sitting at the gate.

Moradabad News: विद्यालय खोलने पहुंची शिक्षिका...गेट पर बैठे मिले दो सांप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrives to open the school... finds two snakes sitting at the gate.
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी में सुबह पौने आठ बजे जब शिक्षिका स्कूल पहुंची तो उन्हें गेट पर ही दो सांप दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने इन सांपों को भगाया। घटना की सूचना पर विभाग से जिला समन्वयक विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्र संख्या 102 है। स्टॉफ में प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका और शिक्षामित्र हैं। बुधवार को प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह व शिक्षामित्र ममता कुमारी एफएलएन (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) के प्रशिक्षण के लिए कंपोजिट विद्यालय मझोला में गई थीं। विद्यालय में सहायक अध्यापिका दीपा वर्मा थीं। नीतू सिंह ने बताया कि मंगलवार को 76 विद्यार्थी पढ़ने के लिए आए थे। मंगलवार को भी विद्यालय में सांप दिखाई दिए थे। गेट से विद्यालय परिसर और गैलरी तक सांप पहुंच गए थे। इन सांपों के डर की वजह से बुधवार को 62 छात्र पढ़ने के लिए आए। उन्होंने बताया कि सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो शिक्षिका ने अपनी निगरानी में बच्चों को अंदर क्लास में लिया। बच्चों को मिड डे मील खिलाया था, लेकिन बाहर खेलने नहीं दिया। पूरे समय बच्चों की निगरानी रखी, ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। सांप निकलने की सूचना पर विभाग से दो जिला समन्वयक स्कूल आए थे। दोपहर में इसकी लिखित जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने नगर निगम को घटना की जानकारी देने और विद्यालय में दवा का छिड़काव करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को भी सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन


नाले की खोखली दीवार से निकल रहे सांप
नीतू सिंह का कहना है कि विद्यालय में सांप का जोड़ा अक्सर दिखाई देता था, लेकिन मंगलवार और बुधवार को करीब दस से 12 सांप निकले हैं। विद्यालय की बाहरी दीवार के किनारे स्थित नाले की दीवार नीचे खोखली है। जैसे ही उसकी सफाई करने के लिए उसमें औजार डाले, वहां से सांप निकलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सांप, पहले करंट उतरने की हो चुकी है घटना
विद्यालय में अब सांप निकलने की घटना हो रही है, इससे पहले इसी विद्यालय में करंट उतरने की घटना हो चुकी है। दरअसल विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। मिशन कायाकल्प के तहत वर्ष 2022 में विद्यालय में करंट उतरने की घटना हुई थी। उस समय करीब 104 विद्यार्थियों की जान को खतरा हो गया था। नीतू सिंह ने सतर्कता बरतते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला था।


वर्जन...
प्रधानाध्यापिका ने मुझे सांप निकलने के बारे में बताया था। मैंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर निगम को इसकी सूचना दी है। मौके पर जिला समन्वयकों को भेजा गया था।
वेगीश गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed