फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tax fault in plyboard factory

प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में एक करोड़ की कर चोरी पकड़ी

Tue, 31 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
tax fault in plyboard factory
tax evasion
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कर चोरी पकड़ने के अभियान के तहत सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। महलकपुर रोड अगवानपुर स्थित प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में छापा मारकर करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी का माल पकड़ा।
विज्ञापन


वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर कर चोरी की हौजरी, पान मसाला और बर्तन पकड़े। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड 2 डॉ. अजय गोयल ने बताया कि आयात की तुलना में कम कर का  भुगतान करने वाले व्यापारियों को विभाग द्वारा चिह्नित किया जा  रहा है और ऐसे व्यापारियों के खिलाफ नियमित रुप से अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर कैलाश नारायण के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर मो. इलियास ने अपनी टीम के साथ महलकपुर रोड अगवानपुर स्थित विवेक अग्रवाल की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान प्लाई पत्ता, प्लाई बोर्ड, फ्लशबोर्ड के निर्माण और बिक्री संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे प्रदेश से माल लाकर निर्माण और बिक्री करके कर चोरी की जा रही थी। फैक्ट्री में ट्रक से लकड़ी उतारी जा रही थी, जबकि काफी दिनों से लकड़ी की खरीद नहीं दिखाई जा रही थी। इस तरह करीब एक करोड़  की कर चोरी पकड़ी गई।


इसी तरह रेलवे स्टेशन के बाहर टीम ने अभियान चलाया। यहां बाहर  से लाया जा रहा कर चोरी का माल पकड़ा। करीब 60 नग   माल जिसमें हौजरी, पान   मसाला, बर्तन आदि सामान था की जांच की गई। कर चोरी  पकड़े जाने पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये टैक्स वसूल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed