{"_id":"6a24879779d7d7c205049ce2","slug":"tax-advocates-organisations-announced-boycott-of-gst-officers-meeting-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-919542-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कर अधिवक्ता संगठनों ने की जीएसटी अधिकारी की बैठक के बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कर अधिवक्ता संगठनों ने की जीएसटी अधिकारी की बैठक के बहिष्कार की घोषणा
विज्ञापन
मुरादाबाद। कर अधिवक्ता संगठनों ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 की आठ जून को आयोजित होने वाली बैठक के बहिष्कार करने की घोषणा की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह उनके साथ खराब व्यवहार करते हैं।
स्टेशन रोड स्थित प्रेम चुनरिया में आठ जून को आयोजित व्यापारी संवाद में कर अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। शनिवार को कर अधिवक्ताओं ने रामगंगा विहार स्थित कार्यालय में दी मुरादाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन, जोनल टैक्स बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन ऑफ टैक्स एडवोकेट्स संगठन ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।
सचिव अमर शर्मा ने बताया कि अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह का व्यवहार काफी खराब है। टैक्स फेडरेशन के चेयरमैन राजकमल रस्तोगी ने भी विभाग में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि अधिवक्ता अपनी समस्या लिखित रूप में दें। मुख्यमंत्री से इस मामले में वार्ता की जाएगी। किसी भी विषम परिस्थिति में हमेशा अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक का संचालन अनुज गुप्ता ने किया। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी दी मुरादाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता एवं सचिव अमर शर्मा, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंह, सचिव जिया ज़मीर, जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली व महासचिव अनुज गुप्ता मौजूद थे।
बैठक में दीपक अग्रवाल, संजीव बिहारी भटनागर, नरेश कुमार शर्मा, नीरज भटनागर, राजू रस्तोगी, राजीव जौहरी, राकेश अग्रवाल, नवीन मिश्रा, वरुण भटनागर, गौरव गुप्ता, गोविंद मेहरोत्रा, यासर हसन, शाहिद हुसैन, विचित्र शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे |