फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tanu showed light from mobile, Mohit and Amod attacked Anil with knife

Moradabad News: तनु ने मोबाइल से दिखाई रोशनी, मोहित और आमोद ने चाकू से किए अनिल पर वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Tanu showed light from mobile, Mohit and Amod attacked Anil with knife
मुरादाबाद। करीब 15 साल साथ रहने और दो बेटियां होने के बावजूद तनु चौधरी पति अनिल की हत्या अपनी आंखों के सामने कराएगी किसी ने सोचना भी नहीं होगा। रात करीब एक बजे मोहित और आमोद के घर में घुसते ही तनु ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला दी और बोली कि मेरे पति को खत्म कर दो। बेडरूम में सो रहे अनिल पर मोहित और आमोद ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

तनु चौधरी ने कन्हैया के साथ मिलकर हत्या का पूरा ताना बना बुना था। शनिवार की रात पत्नी तनु ने खाने में दवा मिला दी थी। खाना खाने के बाद ही अनिल सो गए। बड़ी बेटी मानवी और नाव्या भी सो गई थी। लेकिन तनु जागती रही। रात करीब 12 बजे तनु कन्हैया को कॉल की और बताया कि उसका पति सो गया है। तब तक कन्हैया, आमोद और मोहित शराब पीकर नशे में हो चुके थे। करीब एक बजे कन्हैया बाइक से दोनों को अनिल के मकान के पास छोड़ दिया और बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। इसी दौरान मोहित और आमोद अनिल के घर में पहुंच गए। तनु ने बेड से ही मोबाइल की फ्लैश लाइट लगा दी और दबी आवाज में कहा कि मेरे पति को खत्म कर दो। इसके बाद मोहित और आमोद ने अनिल पर ताबड़तोड़ 14 वार किए। सांसें थम जाने तक हत्यारोपी हमला करते रहे।
विज्ञापन

बेड से गेट तक आमोद का बिखरा था खून
मुरादाबाद। हत्यारोपी मोहित और तनु चौधरी के गिरफ्तार किए जाने के बाद साफ हो गया कि बेड से गेट तक अनिल चौधरी का नहीं बल्कि आमोद का खून बिखरा था। हमलावर करने और बीच में बेटी के आ जाने के कारण आमोद के हाथ में चाकू लग गया था। भागते समय बेड से लेकर गेट तक आमोद का खून बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानवी के संघर्ष और हिम्मत से हत्यारे तक पहुंची पुलिस
मुरादाबाद। अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए तनु प्रेमी कन्हैया के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची थी कि उसके पति की हत्या पहेली बनकर रह जाएगी। तनु ने खाने में नींद का कैप्सूल मिला दिया था। ताकि उसका पति और दोनों बेटियां बेहोश हो जाएं लेकिन बड़ी बेटी मानवी ने खाना नहीं आया था। जिस वक्त तनु मोबाइल की फ्लैश लाइट जाकर पति की हत्या करा रही थी। उसी दौरान बड़ी बेटी जाग गई थी। उसने अपने पिता को बचाने के लिए संघर्ष किया था। इसी दौरान आमोद के हाथ में चाकू लगा था। उसने आमोद और मोहित को पहचान लिया था।
पुलिस के आने के बाद जब मां बेटी से पूछताछ की तो पहले बेटी मानवी ने ही कहा था कि मोहित और आमोद कन्हैया के पास रहते हैं। जब कन्हैया के बारे में पूछताछ गया तो मानवी ने कहा था कि मेरी मम्मी सब जानती हैं। कन्हैया कौन हैं। मम्मी के मुंह बोले भाई हैं। तब महिला से पूछताछ की तो उसने पहचान से इन्कार कर दिया था लेकिन बेटी के जरिये पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गया था। बेटी ने पुलिस को कन्हैया का मकान दिखाया था। बेटी के संघर्ष के कारण एक हत्यारोपी घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद बेटी से पुलिस को जो सुराग हाथ लगे उसके जरिए हत्याकांड का खुलासा भी हो गया।


गुरु जी का आदेश पूरा किया है...
मोहित भी संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला टंकी का रहने वाला है। वह अपनी बहन का इलाज कराने के लिए कन्हैया के पास आया था। इसके बाद वह कन्हैया के संपर्क में आ गया। कन्हैया के साथ ही रहने लगा था। वह कन्हैया को अपना गुरु मानने लगा था। इसलिए उसका हर आदेश मानता था। पुलिस की गिरफ्त में आने बाद आरोपी ने कहा कि गुरुजी का आदेश था। उसने केवल गुरुजी का आदेश पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article