फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tanker loaded with ghee overturns on highway in Moradabad

हाईवे पर बहने लगा घी; वीडियो: डिब्बे-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, पुलिस ने रोक दिया ट्रैफिक, नजारा देख सब दंग

Wed, 23 Sep 2026 11:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 11:00 PM IST
सार

कटघर में रामगंगा पुल पर मंगलवार दोपहर वनस्पति घी से लदा कैंटर पलटा। घी सड़क पर फैलते ही ग्रामीण लूटने पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने सड़क साफ की।

विज्ञापन
Tanker loaded with ghee overturns on highway in Moradabad
घी लदा टैंकर हाईवे पर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद जिले के कटघर क्षेत्र में रामगंगा पुल पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वनस्पति घी से लदा कैंटर पलट गया। हादसे के बाद घी सड़क पर दूर तक फैल गया। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग डिब्बे और बाल्टी लेकर पहुंच गए। घी के लिए लोगों के बीच खूब मारामारी होती रही। इसका किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हादसे के समय कैंटर हरियाणा से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहा था।

विज्ञापन



एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जिले के हरदुआ थानाक्षेत्र के कलई गांव निवासी चालक हरीश मंगलवार की सुबह हरियाणा के गुरुग्राम से कैंटर में वनस्पति घी भरकर रुद्रपुर की रिफाइनरी के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कैंटर कटघर थानाक्षेत्र में रामगंगा पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद घी सड़क पर बह गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोग आ गए और कोई बाल्टी तो कोई डिब्बे में भरने के लिए दौड़ पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारी भी पहुंच गए। इसके बाद घी पर मिट्टी डाली गई। फिर मिट्टी को खरोंच कर सड़क किनारे कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कैंटर को सीधा कराकर सड़क किनारे किया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed