फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tank T-55 which defeated Pakistan reached Pitalnagari

Moradabad News: पीतलनगरी पहुंचा पाकिस्तान को धूल चटाने वाला टैंक टी-55

Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tank T-55 which defeated Pakistan reached Pitalnagari
मुरादाबाद। भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक टैंक टी-55 अब पीतलनगरी की शोभा बढ़ाएगा। नगर निगम के प्रयास से पुणे स्थित सेना के कार्यालय से इसे मुरादाबाद ले आया गया है। रविवार को इसे लाने वाले वाहन से कड़ी मशक्कत के बाद उतार कर चहारदीवारी से घिरे युद्ध स्मारक स्थल परिसर में फिलहाल रख दिया गया है। अप्रैल के अंत तक युद्ध स्मारक स्थल का निर्माण काम पूरा होने के बाद इसे रंग रोगन करके स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़े ट्राले पर रख कर लाया गया यह टैंक 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी ताकत दिखा चुका है। नगर निगम द्वारा बुद्धि विहार में आवास विकास के कार्यालय पास बनाए जा रहे युद्ध स्मारक स्थल पर इसे स्थापित किया जाएगा। जिससे आने वाली पीढ़ी भारतीय सेना की वीरता को करीब से देख सकेगी। युद्ध स्मारक स्थल में इसके लिए बाकायदा एक फाउंडेशन बनाया जा रहा है। जहां इसे सम्मानपूर्वक रखा जाएगा। यह टैंक भारतीय सेना की सेवा से शुरू होने के बाद विशेष अनुमति से मुरादाबाद लाया गया है। नगर आयुक्त ने इसकी लिखापढ़ी कर लाने के लिए अधिकारियों को पुणे भेजा था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि युद्ध स्मारक में टैंक टी-55 की मौजूदगी न केवल इतिहास की गवाही देगी बल्कि शहरवासियों को गर्व और प्रेरणा का अहसास भी कराएगा। युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा और उन्हें भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


टैंक उतारने के लिए लाई गई सुपरक्रेन स्मारक स्थल पर फंसी
शनिवार रात टैंक के मुरादाबाद पहुंच जाने के बाद इसे सुबह उतार कर युद्ध स्मारक परिसर में रखने की व्यवस्था निर्माण एजेंसी द्वारा की गई थी। इसके लिए सुपर क्रेन मंगाई गई थी। लेकिन यह भारी भरकम क्रेन युद्ध स्मारक परिसर में भरी ताजी मिट्टी में इसे उतारने से पहले ही फंस गई। बुलडोजर के सहारे उसे निकालने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन दोपहर तक नहीं निकल सकी। जिसके बाद पांच बड़ी क्रेनों को मंगाया गया। उनकी सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद टैंक को ट्राले से उतार कर युद्ध स्मारक परिसर में रखा जा सका। इस कार्य में करीब सात घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन लगे इसे लाने में
टैंक टी-55 पुणे स्थित सेना कार्यालय से 10 मार्च को काफी बड़े ट्राले पर लाद कर रवाना किया गया। ट्राले के चालक मुकेश ने बताया कि वहां से चालक ईश्वर ट्राले पर टैंक को लाद कर चला। नासिक में एक दिन रास्ते में रुका। 13 मार्च को वह राजस्थान पहुंचा था। वहां से चालक ईश्वर को वापस भेज दिया गया। राजस्थान से वह स्वयं उसे चलाकर लाया है। इस दौरान कई स्थानों पर रुक कर आराम भी करना पड़ा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed