फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   talaq talaq talaq in panchayat

पाकबड़ा की पंचायत में भी तलाक.. तलाक.. तलाक

Fri, 16 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
talaq talaq talaq in panchayat
तलाक
पाकबड़ा मेें गुरुवार को बैठी पंचायत भी दुल्हन को नहीं मना पाई। उसने कड़े लहजे में कहा कि अगर उसे तलाक नहीं दिया गया तब भी वह दूल्हे साथ नहीं रहेगी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद दूल्हे ने दुल्हन को पंचायत में तलाक दे दिया। इसके बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई।
विज्ञापन


पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हाशमपुर चौराहा निवासी फर्नीचर कारीगर की शादी पांच दिसंबर को अमरोहा निवासी युवती से हुई थी। निकाह के बाद दुल्हन ससुराल आई थी। एक दिन यहां रुकी और फिर मायके चली गई थी। इसके बाद उसने ससुराल आने से इंकार कर दिया था। 11 सितंबर को दुल्हन अपनी मां को लेकर पाकबड़ा थाने पहुंच गई थी।
विज्ञापन


उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। दोनों पक्षों के लोग जुटे। उन्होंने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई थी। कुछ दिन वक्त मांगते हुए दोनों परिवार के परिजन अपने अपने घर चले गए थे। गुरुवार को फिर से दोनों पक्षों की पंचायत बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कई घंटे तक दुल्हन को मानने की कोशिश की गई। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। उसकी जिद के आगे पंचातयत को झुकना पड़ा। निर्णय हुआ कि दूल्हा तलाक देगा। इसके पाद दुल्हे ने पंचायत में ही दुल्हन को तलाक दे दिया। लड़की अपने मायकेवालों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed