फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   taken example in suspicion of mixing

मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:39 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसएसपी कार्यालय के समीप ठेले पर छोला बेचने वालों के भी नमूने भर लिए।हिदायत दी कि कचहरी में शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचना होगा।

विज्ञापन
taken example in suspicion of mixing

विस्तार

मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसएसपी कार्यालय के समीप ठेले पर छोला बेचने वालों के भी नमूने भर लिए। हिदायत दी कि कचहरी में शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचना होगा। इसी प्रकार एक दिन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों में छापा मारकर 12 नमूनों को एकत्र किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसएसपी कार्यालय के समीप राजकुमार के ठेले से छोला का नमूना लिया। इसी प्रकार कमल यादव के ठेले से छोला और सोनू यादव निवासी बंगला गांव के पास से मिश्रित दूध के नमूने को भर लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखते ही कचहरी पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले खिसकने लगे। टीम ने मझोला चौराहा दिल्ली रोड स्थित इग्लिश ढाबा से बेसन, पनीर और दही के नमूने को एकत्र किया। जामा मस्जिद के समीप भूरे भाई की मिठाई की दुकान से सोनपपड़ी, मिश्रित दूध और दही के नमूने को एकत्र किया। टीम ने असालतपुरा एमको तिराहा स्थित डेली नीड्स स्टोर से रस्क (अल्का ब्रांड), दीपक कुकीज और मखना (लडडू भोग) के नमूनों को एकत्र किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -2 विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए संभागीय खाद्य प्रयोगशाला वाराणसी भेजे गए हैं। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश, शहरिस सादात, धर्मपाल सिंह, हिमांशु सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed