फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Take vitamin C in your diet to prevent viral infections

Moradabad News: वायरल से बचाव के लिए डाइट में लें विटामिन-सी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Take vitamin C in your diet to prevent viral infections
मुरादाबाद। इन दिनों अस्पतालों में वायरल बुखार के मामले काफी आ रहे हैं। यदि आप अपनी डाइट में विटामिन-सी व अन्य पोषक तत्व शामिल करें तो इन्फेक्शन से बचे रहेंगे। बारिश के दिनों में जंक फूड बिल्कुल न खाएं। फलों व सब्जियों को धोकर व छिलका उतारकर खाएं। यह सलाह डायटीशियन सुरुचि सिंह ने दी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बारिश में फलों और सब्जियों के छिलकों पर बैक्टिरिया जमा हो जाते हैं इसलिए छीलकर खाना चाहिए। फ्रिज में रखा हुआ खाना या सब्जियां बार-बार इस्तेमाल न करें। चावल और दही का सेवन रात में न करें। डायटीशियन ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 82 वर्ष है। उम्र के मुताबिक शारीरिक रूप से दुर्बल हो रहा हूं। कृपया मुझे बताएं कि किस प्रकार डाइट लेनी चाहिए जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे और पाचन भी खराब न हो। - दिनेश कुमार जैन, रामगंगा विहार फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : आपको स्वस्थ रहने व संतुलित वजन के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेनी होगी। इससे आपका पाचन ठीक रहेगा और बीमार नहीं पड़ेंगे। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

सवाल : मेरी उम्र 32 वर्ष है। मेरा फैट काफी बढ़ गया है। कृपया बताएं कि वजन कम करने के लिए किस प्रकार की डाइट लेनी चाहिए।
- शुभम सैनी, दिल्ली रोड, गागन तिराहा
जवाब : आपको कम कैलोरी युक्त आहार लेना चाहिए। कोशिश करें कि घर का बना ताजा व बिना चिकनाई वाला खाना खाएं। साथ ही चीनी का प्रयोग बंद करें और योग करें। हर दिन 45 मिनट तेज गति से टहलें। वजन बढ़ने न दें।


सवाल : मेरी उम्र 23 वर्ष है। मुझे डायबिटीज हो गई है। अकसर बुखार आ जाता है और इन्फेक्शन हो जाता है। मेरा वजन भी धीरे-धीरे घटकर 45 किलो हो गया है। मुझे कैसी डाइट लेनी चाहिए। - रागिनी शुक्ला, लाइनपार
जवाब : आपको हाई फाइबर व प्रोटीन रिच डाइट लेनी चाहिए और हर दो घंटे में हेल्दी खाना खाना चाहिए। पीला भाग निकालकर उबला अंडा खाएं, भुने चने खाएं। आलू, चावल, चीनी, मैदा का परहेज करें। खूब पानी पीएं और शुगर को चेक करते रहें।

सवाल : मेरी उम्र 78 वर्ष है। बीपी का मरीज हूं और दवा खाता हूं। छह माह पहले आंशिक हार्ट अटैक आया था। अब हृदय की दवाएं बंद हो गई हैं। मेरे लिए कौन-कौन से खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक रहेंगे। - शिवनारायण सिंह, प्रीत विहार कॉलोनी

जवाब : आपको खाने में कम नमक, कम चिकनाई व लो कोलेस्ट्रॉल आहार लेना चाहिए जिससे आपका बीपी नियंत्रित रहे। बीपी चेक करते रहें।

सवाल : मेरी उम्र 25 वर्ष है। डिलीवरी के बाद से मेरे बाल झड़ रहे हैं और वजन भी कम हो गया है। चेहरे पर झाइयां हो गई हैं। कृपया बताएं कि मुझे क्या-क्या चीजें खानी चाहिए।
- सीमा नारंग, कांठ रोड
जवाब : डिलीवरी के बाद आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। हरी सब्जियां, दालें, उबला अंडा, चने खाएं और दूध पीएं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed