फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Taekwondo coach Harsh won the gold medal

Moradabad News: ताइक्वांडो कोच हर्ष ने जीता गोल्ड मेडल

Thu, 19 Feb 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo coach Harsh won the gold medal
कांठ। जनपद बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में हुई यूनिवर्सिटी गेम्स ट्रायल प्रतियोगिता में कांठ निवासी ताइक्वांडो कोच हर्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जिसके बाद उनका चयन में यूनिवर्सिटी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी कोच हर्ष शर्मा ने यूनिवर्सिटी गेम्स ट्रायल प्रतियोगिता में में प्रतिभाग किया था। उन्होंने यहां अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए सभी को अचंभित कर दिया। इसके बाद हर्ष शर्मा के प्रथम स्थान पर आने की घोषणा करते हुए आयोजकों द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हर्ष शर्मा ने बताया कि इसके बाद उनका चयन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आगामी यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल शर्मा, माता सुनीता शर्मा सहित एकेडमी के खिलाड़ियों को दिया है। कहा कि वह आगामी यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed