फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tableau artist set on fire after being doused with petrol, condition critical

Moradabad News: झांकी कलाकार पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:32 AM IST
विज्ञापन
Tableau artist set on fire after being doused with petrol, condition critical
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में शनिवार की दोपहर किराये के मकान में रह रहे झांकी कलाकार रितिक ठाकुर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गए। उसे बचाने की कोशिश में पड़ोसी भी झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रितिक के पिता ने उसी मकान में किराये पर रहने वाले चंदौसी निवासी दंपती और एक अन्य महिला पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में प्रेम संबंधों में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मझोला के मंगूपुरा निवासी विश्वदीप सिंह का बेटा रितिक ठाकुर (30) जागरण में झांकी कलाकार है। वह परिवार से अलग मंगूपुरा में ही किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड निवासी मुकेश अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहते हैं। मकान के तीसरे कमरे में माला नाम की महिला रहती है। रितिक, मुकेश, खुशबू और माला एक साथ ही जागरण में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार की दाेपहर दो बजे रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। वह कमरे से जलती हालत में बाहर आया तो मुकेश और उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मुकेश के हाथ भी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह रितिक के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और रितिक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि रितिक का किसी महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेम संबंध को लेकर ही विवाद हुआ था। रितिक के पिता ने मझोला थाने में मुकेश, उसकी पत्नी खूशबू और माला के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसके बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रितिश और मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed