{"_id":"6aa5b9fd6999cd68c00019d7","slug":"syringes-unavailable-at-mundhapande-chc-retired-ward-boy-administering-injections-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-991473-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मूंढापांडे सीएचसी में सिरिंज उपलब्ध नहीं, रिटायर्ड वार्ड बाॅय लगा रहा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मूंढापांडे सीएचसी में सिरिंज उपलब्ध नहीं, रिटायर्ड वार्ड बाॅय लगा रहा इंजेक्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा की आश्वासन उपसमिति ने मूंढापांडे स्थित सीएचसी के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पकड़ीं। वहां रिटायर्ड वार्ड बाॅय इंजेक्शन लगा रहा था। समिति के सदस्यों को देखते ही वह भाग गया। यह देखकर समिति के सदस्य चाैंक गए। पूछने पर डॉक्टर ने बताया कि यहां काफी दिनों से सिरिंज उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस मामले में उप समिति के सभापति ने सीएमओ को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सरकारी आश्वासन संबंधी विधानसभा समिति की उपसमिति के सदस्यों ने शनिवार को मूंढापांडे स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान इंडेंट और स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रिटायर्ड वार्ड बाॅय ही पर्ची काटने के साथ इंजेक्शन लगाता है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि काफी समय से यहां सिरिंज नहीं आई है। निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में उपसमिति के सभापति मो. फहीम इरफान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान समिति के समक्ष सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद में 393 की तुलना में 372 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी कमियां होगी। इस मामले में सीएमओ पूरे जनपद के सीएचसी एवं पीएचसी का निरीक्षण कर 10 दिनों में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
समिति के सभापति ने अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार से नगर आयुक्त के अनुपस्थित होने के बारे में सवाल किया। इस मामले में अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त को स्वाइन फ्लू हो गया है। इसके बाद सभापति ने नगर आयुक्त की जांच सीएमओ को करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सिविल लाइंस में नगर निगम ने 70 दुकानें बनाई थी लेकिन 12 दुकानों को लोगों ने किराए पर लिया। बाकी दुकानें नहीं बिकने पर दरें कम की गई हैं। इन दुकानों को शहर के दुकानदारों को नए सिरे से आवंटित किया जाएगा। उपसमिति ने निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिए जाने संबंधी शिकायतों का भी जिक्र किया। इस मामले में डीएसओ ने बताया कि जिले में कुल 1219 उचित दर दुकानों में पांच दुकानें निरस्त हैं। समिति ने विधानसभा वार 15 उचित दर दुकानों का चयन कर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एमडीए से सचिव आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा सके
समिति के सदस्यों ने एमडीए सचिव से पांच वर्षों में अवैध निर्माण के कारण सीज किए गए मकानों एवं दुकानों की विस्तृत जानकारी मांगी लेकिन सचिव आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा सके।
फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों एवं एनओसी की होगी जांच
समिति के सभापति ने बताया कि दिल्ली रोड की दो फैक्टरियों का निरीक्षण किया गया। एक ब्रास फैक्टरी में कर्मचारी बगैर मास्क और हेलमेट लगाए काम करते हुए पाए गए। बताया कि वहां आधे घंटे तक कोई खड़ा नहीं हो सकता है। ऐसी फैक्टरी को किस आधार पर एनओसी दी गई। इस मामले में जांच कर क्षेत्रीय अधिकारी रिपोर्ट दस दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाएं
समिति के सभापति ने साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी को प्रभावित लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने, सतर्कता एवं बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए। समिति ने पुलिस विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कमियां पकड़ी
समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 19 टीमों की सक्रियता की भी समीक्षा की। सदस्य भाजपा विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य में पाई गई कमियों के मामले में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
बैठक में गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी, प्रतापगढ़ सदर के भाजपा विधायक राजेंद्र कुमार और हमीरपुर के मनोज कुमार प्रजापति, सपा के विधायक नवाब इकबाल महमूद, डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय आदि मौजूद थे।