{"_id":"66bd3d970b55e6ee030dc3e4","slug":"swimming-vasu-ryan-and-shaurya-top-in-50-meter-freestyle-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-459240-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी : 50 मीटर फ्री स्टाइल में वासु, रेयान व शौर्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी : 50 मीटर फ्री स्टाइल में वासु, रेयान व शौर्य अव्वल
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की बालक वर्ग की मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में हुआ। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज इस प्रतियोगिता के संयोजक रहे। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं बिजनौर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग में फ्री स्टाइल 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में वासु प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर व 400 मीटर प्रतियोगिता में आकाश ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में फ्री स्टाइल 50 मीटर प्रतियोगिता में रामपुर के रेयान, 100 मीटर में बिजनौर के अतुल व बैक स्ट्रोक 50 मीटर में भी बिजनौर के अतुल प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में बिजनौर के शौर्य ढाका, 100 मीटर में मुरादाबाद के अंशुमन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ल, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हेमलता, मंडलीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।