{"_id":"671abda2bbc4290bb703a515","slug":"sweaters-kept-for-donation-have-disappeared-from-composite-gandhi-park-school-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-507829-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कंपोजिट गांधी पार्क स्कूल से गायब से हो गए दान के लिए रखे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कंपोजिट गांधी पार्क स्कूल से गायब से हो गए दान के लिए रखे स्वेटर
विज्ञापन
मुरादाबाद। काली माता मंदिर के महंत ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दान देने के लिए स्वेटर रखवाए थे। अब ठंड की दस्तक के साथ ही जब महंत ने बंटवाने के लिए स्वेटर मांगे तो वह नहीं मिले। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से कर खंड शिक्षा अधिकारी पर स्वेटर ले जाने के आरोप लगाए हैं।
प्राचीन सिद्धपीठ नौ देवी श्री काली माता मंदिर लालबाग के महंत रामगिरी महाराज ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को स्वेटर बांटने की योजना थी। इसके लिए हमारे द्वारा 250 स्वेटर गांधी पार्क सिविल लाइन स्थित स्कूल के कार्यालय में रखवाए गए थे, ताकि समय आने पर उन्हें बांटा जा सके। इन दिनों मौसम में बदलाव हुआ है और सुबह-शाम का मौसम ठंडा रहने लगा है तो हमने स्वेटर बांटने के लिए विद्यालय में संपर्क किया। वहां पर पता चला कि उन सभी स्वेटर को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के सामान के साथ ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले एक सप्ताह से स्वेटर के बारे में पता करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन स्वेटर मुझे नहीं मिले हैं। यह काफ़ी निराश करने वाली बात है। महंत रामगिरी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि खंड शिक्षा अधिकारी से स्वेटर दिलवाए जाएं, ताकि उनका वितरण बच्चों में करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि स्वेटर नहीं मिले तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।
पिछले दिनों स्थानांतरित हुआ है कार्यालय
खंड शिक्षा अधिकारी नगर का कार्यालय पहले कंपोजिट विद्यालय गांधी पार्क में था। लेकिन पिछले दिनों बीएसए के निर्देश पर इस कार्यालय को कंपोजिट विद्यालय दांग में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी वजह से कार्यालय का सामान भी गांधी पार्क से दांग में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
- महंत ने स्वेटर न मिलने की शिकायत की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर स्वेटर दिलवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा सकें। - अनुज सिंह, जिलाधिकारी