फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   swami prasad maurya in moradabad

सपा गुंडों की पार्टी और मायावती महाभ्रष्ट नेता

Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya in moradabad
स्वामी प्रसाद
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा गुंडों-माफियाओं की पार्टी, कांग्रेस नेतृत्वविहीन और बसपा सुप्रीमो मायावती महाभ्रष्ट नेता हैं। पैसे की हवस में मायावती का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने और कांशीराम के मिशन को बसपा ने दरकिनार किया है। मेरे हटने के बाद बसपा प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है और अब 22 सितंबर को लखनऊ में रैली के बाद बसपा समाप्ति के कगार पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा की तारीफ में कसीदे कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर उभर रहा है। 2017 में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य लोकतांत्रिक बहुजन मंच के कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। मंच पर मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने कहा कि बीस साल तक बसपा मेरे मन में रही लेकिन कांशीराम के जाने के बाद मायावती ने करवट बदली और आर्थिक भ्रष्टाचार की सीमा पार गईं। मायावती ने कांशीराम के सपनों का गला घोंट दिया। कांशीराम चुनाव में टिकट इस आधार पर देते थे कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी लेकिन अब मायावती कहती हैं जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी। माया की तैयारी का अर्थ धन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में टिकट के जो रेट तय थे उनमें सुरक्षित सीट पर 25 लाख, पिछड़ा पर 50 लाख और सामान्य पर एक करोड़ थे लेकिन अब सुरक्षित सीट के रेट डेढ़ करोड़, पिछड़ा पर तीन से पांच करोड़ और सामान्य सीट पर पांच से दस करोड़ रुपये हैं। मायावती ने बसपा को टिकट बेचने की दुकान बना दिया है। एक विधायक को पांच साल में सभी मानदेय मिलाकर 60 लाख रुपये मिलते हैं जबकि वह एक से दस करोड़ रुपये देकर चुनाव में टिकट खरीदता है। ऐसे में वह किसका विकास करेगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed