फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swadeshi Mela: Brass utensils shine, sweetness of local honey wins hearts

स्वदेशी मेला : पीतल के बर्तन चमके देशी शहद की मिठास ने जीता दिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Mela: Brass utensils shine, sweetness of local honey wins hearts
मुरादाबाद। घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने और शहर के कारीगरों की दिवाली रोशन करने के लिए बृहस्पतिवार को स्वदेशी मेले का आगाज हुआ। पंचायत भवन परिसर में शाम छह बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन मिट्टी के दीपकों से लेकर पीतल के बर्तन, लकड़ी के हुक्के, देशी शहद और चमड़े के जूते खूब पसंद किए गए।
विज्ञापन

कारीगरों ने स्टॉल लगाकर बताया कि मुरादाबाद सिर्फ पीतल के बर्तनों पर नक्काशी ही नहीं करता बल्कि अन्य कई प्रकार के कौशल भी जानता है। आर्गेनिक खेती करने वाली किसानों ने विभिन्न प्रकार के शहद का स्टॉल पर सजाया। उन्होंने बताया कि सूरजमुखी का शहद बिलारी व कुंदरकी के गांवों में बनाया जा रहा है। इसकी सप्लाई जयपुर, आगरा, मध्य प्रदेश तक की जा रही है।
विज्ञापन

गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर कपड़ों की सिलाई, कढ़ाई करने वाली महिलाओं ने भी स्टॉल लगाया। राज्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा बनाए गए कपड़ों के डिजाइन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने उत्पादों से संबंधित करीब 40 से अधिक स्टालों का भ्रमण किया और उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी ली। कौशल्या इंटर कालेज, प्रभादेवी इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने स्वदेशी मेले में प्रतिभागियों को बधाई दी। स्वदेशी मेले में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले स्टॉल को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लाभार्थी रणजीत सिंह, मो. अजहर, आयुष, अजय पाल, रविंद्र पाल, दीक्षा और साद इंटरप्राइजेज को ऋण प्रदान किए गए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, कमिश्नर आंजनेय सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed