{"_id":"65a1b45e9cb830f4de05a964","slug":"suspecting-of-illicit-relations-the-husband-murdered-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-322193-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवैध संबंधों के शक में पति ने छूरी से गला रेतकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवैध संबंधों के शक में पति ने छूरी से गला रेतकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में नौ जनवरी को पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति भूरे वाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि गोद लिए बेटे से पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने छूरी से पत्नी की गर्दन रेत कर हत्या की थी।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के दौलत बाग वाल्मीकि बस्ती में नौ जनवरी की शाम 45 वर्षीय एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को उसके पति भूरे वाल्मीकि ने ही अंजाम दिया था। आरोपी पत्नी की लाश को कमरे में बंद कर भाग गया था। शुक्रवार को पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी भूरे वाल्मीकि टेंट हाउस संचालक को नागफनी क्षेत्र के बारादरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 1991 में हुई थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी है। करीब दस साल पहले उन्होंने एक अन्य बालक को भी गोद लिया था। बेटी की शादी हो चुकी है। महिला अपने तीनों बेटों को बराबर प्यार करती थी। पति इस बात को लेकर नाराज रहता था कि वह गोद लिए बेटे को इतना प्यार क्यों करती है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। आरोपी को लगता था कि उसकी पत्नी के गोद लिए बेटे के साथ अवैध संबंध हैं। घटना वाले दिन भी दोपहर को पत्नी घर से बाहर गई थी। वह घर वापस आई तो आरोपी ने उससे पूछताछ की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से महिला पर ताबड़फोड़ वार किए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। लाश को कमरे में बंद कर दरवाजे पर ताला लगाकर अपनी बहन के घर कटघर चला गया था। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बहन और अन्य रिश्तेदारों को बताया था कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है लेकिन रिश्तेदारों को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ था। तब आरोपी वहां से भाग गया था। कोतवाली सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि शुक्रवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बेटी के मकान में रह रहा है परिवार
मुरादाबाद। हत्यारोपी मूलरूप से मझोला क्षेत्र निवासी है। उसने कटघर क्षेत्र में रहने वाले युवक से अपनी बेटी की शादी की थी। दामाद का एक मकान नागफनी क्षेत्र में है। इसी मकान में हत्यारोपी का परिवार रहता है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आया है कि महिला के तीनों बेटे अलग अलग जगह काम करते हैं। वह कमाई का पैसा अपनी मां को ही देते थे जबकि हत्यारोपी दबाव बनाता था कि वह बेटों की कमाई का पैसा उसे शराब पीने के लिए दें।