फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suspected report negetive and municipal corporation member positive

लोगों को जागरूक करने के लिए पार्षद ने दिया था सैंपल, पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
suspected report negetive and municipal corporation member positive
कोरोना वायरस - फोटो : social media

मुरादाबाद। हॉटस्पॉट क्षेत्र में आशंकित लोगों को कोरोना सैंपल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पार्षद ने पहले अपना सैंपल दिया। इसके बाद क्षेत्र के अन्य आशंकित लोगों के सैंपल कराए। आशंकित लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है। लेकिन पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पार्षद के घर से एक गली छोड़कर रहने वाली एक महिला भी पॉजिटिव आई है। महिला के पड़ोसी पहले से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


46 साल के पार्षद ने बताया कि उनका क्षेत्र हॉटस्पॉट है। क्षेत्र में कई संक्रमित केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही हैं। चार मई को टीम क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची। पहले से पॉजिटिव आए लोगों के पड़ोसियों और आशंकित लोगों के सैंपल लिए जाने थे।
विज्ञापन



पड़ोसियों ने सैंपल दे दिए, लेकिन आशंकित लोग सैंपल देने में घबरा रहे थे। ऐसे में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से पहले उनका सैंपल लेने को कहा। वह बोले कि वो भी जनता के सेवक हैं और उनके दुख दर्द में आना-जाना पड़ता है। अगर उनके सैंपल से आशंकित लोगों की घबराहट कम होती है तो बेहतर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पार्षद का सैंपल लिया। इसके बाद आशंकित लोगों ने भी सैंपल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट जारी हुई। इसमें आशंकित तो निगेटिव आ गए, लेकिन पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड की 25 साल की महिला की भी पॉजिटिव रिपोर्ट है। महिला उनकी घर से एक गली दूर है। उनका महिला के परिवार या पूर्व में संक्रमित किसी भी व्यक्ति से सीधा कोई संपर्क नहीं था। लॉकडाउन में सावधानी से जरूरी काम से ही बाहर निकलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed