फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   surya pratap shahi attack on congress

प्रियंका की किसान पंचायत से सामने आया सच, जमीन खो चुकी है कांग्रेस : सूर्य प्रताप शाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
surya pratap shahi attack on congress
कांठ तहसील छजलैट के ऊचैती गांव में वृहद कृषक गोष्ठी प्रदर्शनी कार्यक्रम में बोलते कृषि एवं शिक्? - फोटो : CITY
पाकबड़ा। प्रदेश के कृषि मंत्री कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि किसानों की चिंता सिर्फ भाजपा कर रही है। जो किसानों के मसीहा बने घूम रहे हैं, वह उनके हक पर डाका डालने वाले हैं। अब तक किसान हित में जो काम भाजपा ने किया, वह किसी ने नहीं किया। उन्होंने प्रियंका गांधी की किसान पंचायत पर कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है, यह सच उनकी पंचायत का कोई असर न होने से सामने आ चुका है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने रविवार को विधानसभा कांठ क्षेत्र के गांव उचैती में आयोजित किसान मेला, गोष्ठी और प्रदर्शनी में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गांव उचैती में ही बीज विधायन संयंत्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने किसानों से संवाद करके उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें हल करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि इस संयंत्र से बीज उत्पादन क्षमता बढ़ जायेगी। किसानों को नये नये बीज उपलब्ध कराये जाएंगे। क्षेत्र के किसानों का बहुत अधिक विकास होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए सभी फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को जल्दी से दो गुना करना चाहते हैं। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा जाना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक कदम था। किसानों के लिए नई कृषि नीति बनाकर किसानों को दूसरों से ज्यादा सक्षम बनाया गया है। भारत का अन्नदाता लगातार सरकार के सहयोग से फायदा उठा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश में ही फसल बहुत ज्यादा पैदा हुई है। भाजपा सरकार किसानों के साथ है और किसानों के हित में कोई भी फैसला लेने ने नहीं चूकेगी। सरकार लगातार किसानों के विकास के लिए नई नई तकनीक और उन्नत खेती के तरीकों को खोजने के लिए लगातार गांव गांव में कृषि विकास की नीति बना रही है। उन्नत प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। किसानों का हित भाजपा सरकार में पूरी तरह सुरक्षित है। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधायक कांठ राजेश चून्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, डीएम राकेेश कुमार सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, मनमोहन सैनी, विक्रांत ढिल्लो, अनिल विश्नोई, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। कृषि मंत्री ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों के लिए हैं। अगर फिर भी किसी को लगता है कि इसमें यह और जुड़ जाना चाहिये तो लगातार केन्द्रीय कृषि मंत्री किसानों को बुलाकर उनसे सुझाव मांग रहे है। हमारी सरकार वार्ता को तैयार रहती है, लेकिन कांग्रेस लगातार किसानों को भ्रमित कर रही है। कहा कि कांग्रेस के विरोध का भाजपा पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत बंगाल में धरने की बात कर रहे हैं, इसका जवाब उन्हें बंगाल चुनाव से पता चल जायेगा। बंगाल में लोगों का पूरा जनसमर्थन भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब किसान ने लगाए कृषि कानून वापस लेने के नारे
पाकबड़ा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जब अपना भाषण दे रहे थे, तभी एक किसान सभा के बीच में खड़ा हो गया। मंत्री जी नमस्कार कहकर किसान ने शोर मचाकर कहा कि हम कृषि कानून का विरोध करते हैं। इसके बाद पुलिस ने उस किसान को सभा से बाहर निकाल दिया।
काले कपड़े वालों पर पुलिस की रही नजर, रुमाल तक रखवा लिए
पाकबड़ा। कृषि कानून को लेकर लगातार किसान सरकार का विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन काले कपड़े पहनकर आने वालों को लौटा दिया, वहीं यदि किसी के पास काले रंग का रुमाल मिला तो उसे भी रखवा लिया।

काले झंडे दिखाने आए भाकियू नेताओं को कार्यक्रम में आने से रोका
पाकबड़ा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यक्रम का विरोध करने का एलान भाकियू ने कर दिया था। सवेरे से मोढ़ा तैया गांव में भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह और उनके समर्थक किसानों को समझाना शुरू कर दिया। किसान नेता के साथ दर्जनों किसान मौढ़ा तेहिया गांव में काले झंडे लेकर बैठ गये और मंत्री के आने का इंतजार करने लग्रे। सूचना पाकर एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी सीओ सिविल लाइंस अनिल यादव एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा के साथ मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता शुरू करके किसानों को समझाकर शांत कर लिया और फिर उनका ज्ञापन लेकर उनके साथ बैठ गये। कृषि मंत्री का काफिला जब गुजर गया तो पुलिस के अधिकारियों ने चैन की सांस ली। इस मौके पर भाकियू नेता डॉ. नौ सिंह ने कहा कि किसानों को नई कृषि नीति किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। जब तक यह बिल वापस नहीं होगा, तब तक सरकार, उसके मंत्री और सभी सरकारी तंत्र का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चमन सिंह, दीपक चौधरी, विक्की चौधरी, खजान सिंह, तेजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, परम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed