{"_id":"6a724e22b8f19b262d0fafe5","slug":"survey-reveals-eight-contenders-for-the-nagar-kundarki-seat-kanth-news-c-15-mbd1049-963333-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सर्वे में साइकिल की सवारी के लिए नगर-कुंदरकी सीट से आठ दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सर्वे में साइकिल की सवारी के लिए नगर-कुंदरकी सीट से आठ दावेदारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की तरह सपा में भी सर्व शुरू हो चुका है। अभी तक हुए दो सर्वे में साइकिल की सवारी के लिए नगर और कुंदरकी सीट पर आठ दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें तीन पूर्व विधायक हैं। टिकट के दावेदारों में जिलाध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक शामिल हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने जिले की छह में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि उपचुनाव में पार्टी कुंदरकी विधानसभा सीट हार गई थी। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा ने भी प्रत्याशियों के चयन के लिए जनता से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। पार्टी एजेंसी से सर्वे करा रही है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक दो सर्वे हो चुके हैं। ये दोनों सर्वे जिले की हारी सीट मुरादाबाद नगर और कुंदरकी पर कराए गए हैं। पार्टी जीतीं सीटों पर अभी फोकस नहीं कर रही है। इसलिए जिले की चार सीटों पर अभी सर्वे नहीं कराए गए हैं। इन दो सर्वे में नगर और कुंदरकी सीट के लिए लोगों के बीच आठ दावेदारों के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा रही।
विज्ञापन
इनमें मुरादाबाद नगर सीट से पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, लाखन सिंह सैनी और राहुल सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि कुंदरकी सीट से पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, जिला पंचायत सदस्य नावेद बबलू और अनीस चाैधरी के नाम चर्चाओं में रहे।
सर्वे में भले ही इन नामों की चर्चा रही हो लेकिन इसके अलावा कुछ और नाम भी हैं, जो टिकट के दावेदारों में शामिल है। फिलहाल जिले स्तर पर अभी टिकट के दावेदारों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर से अभी कोई दिशा निर्देश भी जारी नहीं किए गए हैं।
00
- सर्वे प्रदेश स्तर से कराए जाते हैं। जो गोपनीय होती है। सर्वे करने वाली एजेंसी सीधे प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में होती है। विधानसभा टिकट के लिए अभी आवेदन लेने शुरू नहीं हुए है। - जयवीर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
00
टिकट के दावेदारों में ये भी शामिल
- नगर सीट से अथहर अंसारी, सरताज अंसारी, तालिब अंसारी, इमरान, बीके सैनी, जयपाल सिंह सैनी, राजीव सिंघल, नरेश शर्मा के नाम शामिल है। वहीं कुंदरकी सीट से जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा, आशकार पाशा के नाम भी चर्चा में हैं।
00
कुंदरकी सीट पर दो सांसदों की भी नजर
- कुंदरकी सीट पर दो सांसदों की भी नजर है। ये दोनों सांसद दूसरे जिले से ताल्लुक रखते हैं। इसमें एक सांसद अपने पिता और दूसरे सांसद अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। वहीं एक विधायक भी कुंदरकी सीट पर नजर है।