फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   survey of madarsa complete

सर्वे का काम पूरा, जिले में मिले 585 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

शासन के निर्देश पर जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।सोमवार को शासन के अवलोकनार्थ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
survey of madarsa complete

विस्तार

मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जिसके मुताबिक जिले में 585 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे पाए गए हैं। प्रशासन इसकी रिपोर्ट सोमवार को शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का आदेश दिए हैं। जिसके क्रम में जिले भर में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराया गया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद तहसील क्षेत्र को दो भागों मुरादाबाद शहर और मुरादाबाद देहात में बांट कर सर्वे का काम किया गया। जिसमें मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र में 175 और मुरादाबाद शहर क्षेत्र में 57 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित पाए गए। ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में 182, कांठ तहसील में 48 तथा बिलारी तहसील में 123 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित पाए गए। एडीएम (प्रशासन) ने बताया कि इन सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संबंध में जो तथ्य और सूचनाएं शासन से मांगीं गई थीं, उन्हें पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार को शासन के अवलोकनार्थ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed