फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suresh prabhu provide milk on train throw a twit

ट्वीट पर दुधमुंहे बच्चे को रेलमंत्री ने उपलब्ध करवाया दूध

Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
suresh prabhu provide milk on train throw a twit
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ट्विटर पर सक्रियता और संवेदनशीलता शनिवार को एक बार फिर सामने आई जब उन्होंने दो माह के दुधमुंहे बच्चे को चलती ट्रेन में देर रात दूध मुहैया कराया। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने रेलमंत्री के ट्वीट पर बच्चे को दूध दिलाया। बच्चे के पिता ने इसके लिए रेलमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन


अमृतसर से लालकुआं एक्सप्रेस में सफर कर रहे अर्पित चावला अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस से सपरिवार सफर कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो मांह का दुधमुआं बच्चा भी सफर कर रहा था। वैसे तो उन्होंने बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था कर रखी थी मगर वह खराब हो गया।
विज्ञापन


कम उम्र बच्चे को खराब दूध नहीं दिया जा सकता था। उधर बच्चा भूख के मारे परेशान होकर जोर-जोर से रोने लगा। अर्पित ने सुन रखा था कि कुछ लोगों को चलती ट्रेन में रेलमंत्री ने ट्विटर पर मदद मांगने पर सहायता मुहैया कराई थी। उन्होंने सोचा चांस लेकर देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही रेलमंत्री के ट्विटर अकाउंट पर अपने अमृतसर-लालकुआं में सफर करने का जिक्र करते हुए दो माह के बच्चे के भूखे होने का हवाला देते हुए ट्वीट करके मदद मांगी। उनके लिए सुखद आश्चर्य की बात रही कि ट्वीट करने के कुछ मिनट बाद ही देर रात बंद पैंट्रीकार के लोग उन्हें ढूंढते हुए आए और बच्चे के लिए दूध मुहैया कराया। मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारियों ने चलती ट्रेन में दूध मुहैया कराने की पुष्टि की।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed