{"_id":"67f8207469e3b59ac00871de","slug":"support-gathered-for-the-success-of-jat-reservation-panchayat-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-108028-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जाट आरक्षण पंचायत की सफलता के लिए जुटाया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जाट आरक्षण पंचायत की सफलता के लिए जुटाया समर्थन
Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कांठ। 13 अप्रैल को होने वाली जाट आरक्षण पंचायत की सफलता के लिए गांव-गांव भ्रमण कर जाट बिरादरी के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पंचायत में अधिक से अधिक में शामिल होने की अपील के साथ ही आयोजक पंचायत का उद्देश्य भी बता रहे हैं।
छजलैट के कुचावली स्थित निजी स्कूल में रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा जाट आरक्षण पंचायत प्रस्तावित है। इस पंचायत में जाट बिरादरी को आरक्षण देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सतवीर सिंह मान ने पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव रम्पुरा, कोकरपुर, गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ दयानाथपुर, इस्माईलपुर, किशनपुर, चक पचोकरा, भीकनपुर, कुचावली, छजलैट आदि गांवों में भ्रमण कर जाट बिरादरी के लोगों से संपर्क किया। उन्होंने 13 अप्रैल को होने वाली पंचायत की सफलता के लिए आह्वान किया और अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा। संपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में जाटों को आरक्षण की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई गई। इस अवसर पर भ्रमण के दौरान चौधरी ऋषिपाल सिंह, नीरज चौधरी, अजय कुमार, संजीव कुमार, हरदीप सिंह आदि रहे।