फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sunshine came after five days, fog covered the night again

Moradabad News: पांच दिन बाद मिला धूप का साथ, रात में फिर कोहरे की चादर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came after five days, fog covered the night again
मुरादाबाद। नए साल में ठंड से बेहाल शहरवासियों के लिए रविवार राहत भरा रहा। पांच दिन बाद धूप निकलने से पार्क भी गुलजार नजर आए। वहीं देर रात फिर से कोहरे की चादर ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार को कहीं-कहीं बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कोहरा था, लेकिन समय के साथ वह छंट गया। दोपहर में चटख धूप खिली। इसकी वजह से पार्कों में भी बच्चे खेलने के लिए पहुंचे। बड़े-बुजुर्गों ने भी धूप सेंककर राहत महसूस की। शाम तक मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी और शाम को नमी 79 फीसदी दर्ज की गई। दक्षिण से उत्तर दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को हल्का मौसम बदल सकता है। बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed