फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sunny in the morning, windy in the evening... rain at night

Moradabad News: सुबह धूप, शाम को चलीं हवाएं... रात में बारिश

Sun, 12 Jan 2025 09:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, windy in the evening... rain at night
मुरादाबाद। शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से ठंड ने सिहरन पैदा कर दी। रात में जोरदार बारिश ने ठंड बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिक ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताने के साथ ही कड़ाके की ठंड होने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार की तरह शनिवार सुबह करीब आठ बजे ही धूप निकल आई। दोपहर बाद तक अच्छी धूप रही। शाम होते ही तेज हवा चलने लगी और फिर बादल छा गए। रात करीब दस बजे बारिश शुरू हुई जो रात 12 बजे तक तेज हो गई। देर रात तक जोरदार बारिश होती रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से .2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह वातावरण में नमी 85 फीसदी थी। वहीं शाम को 74 फीसदी नमी दर्ज की गई। हवा की गति भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर होने की वजह से बारिश हुई है। रविवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा और कड़ाके की ठंड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed