{"_id":"64371bbea3c64ffb190d3dd4","slug":"summer-special-trains-can-run-on-eid-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-114151-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईद पर चल सकती हैं समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईद पर चल सकती हैं समर स्पेशल ट्रेनें
Thu, 13 Apr 2023 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद व गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। मुरादाबाद मंडल से करीब 16 ट्रेनों का प्रस्ताव बनाया गया है। मुख्यालय की मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
ईद के मौके पर लोग मुरादाबाद से दूसरे शहरों के लिए भारी संख्या में सफर करते हैं। इसमें पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय मुरादाबाद से हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी समेत विभिन्न धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए ट्रेनों में बुकिंग बढ़ जाती है। फिलहाल रेलवे अलग अलग रूटों पर यात्रियों की संख्या की मॉनिटरिंग कर रहा है। समर स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए सभी रेल मंडलों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुरादाबाद मंडल में मालगाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण समर स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है।
वर्तमान समय में भी मुरादाबाद से लखनऊ, बनारस, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश समेत विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में यदि समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एसीएम नरेश सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों के विषय में अभी अपडेट नहीं मिला है। ईद के आसपास घोषणा हो सकती है।