फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Summer: 103 patients arrived in emergency, 51 of diarrhea

गर्मी : इमरजेंसी में पहुंचे 103 मरीज, 51 डायरिया के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Summer: 103 patients arrived in emergency, 51 of diarrhea
मुरादाबाद। बढ़ते तापमान ने जिले में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गनीमत है कि यहां अब तक हीट स्ट्रोक के मरीज नहीं हैं लेकिन गर्मी व लू से लोगों को डायरिया जरूर हो रहा है। स्थिति यह है कि सोमवार को इमरजेंसी में 103 मरीज पहुंचे, इनमें से 51 डायरिया के थे। मेडिकल व बच्चा वार्ड डायरिया के मरीजों से फुल हैं। जिला अस्पताल में 121 बेड की व्यवस्था है। इनमें आधे से ज्यादा पर उल्टी, दस्त, सिरदर्द के लक्षण वाले मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


सभी वार्ड फुल हो चुके हैं। बेड व व्यवस्थाएं कम होने के कारण अस्पताल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी में पहुंचने वालों की संख्या हर दिन 200 से ज्यादा है। जबकि इमरजेंसी में भी औसतन 30 मरीज डायरिया के पहुंच रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब है। इन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। सोमवार को भी 10 से जयादा मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। गर्मी के कारण इन्हें डायरिया हुआ है। इससे इन्हें दौरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। फ्लड चढ़ाकर व ओआरएस देकर इनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले डायरिया के आ रहे हैं। बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं। आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों ने तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। यही स्थिति रही तो जिला अस्पताल में बेड के लिए मरीजों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


एक माह पहले भी बिगड़ी थी स्थिति
एक माह पहले अचानक तापमान बढ़ने से डायरिया के मामलों में तेजी से उछाल आया था। तब वार्ड फुल होने पर सीएमएस ने मरीजों को ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग में भर्ती कराया था। यदि अगले तीन चार दिन लगातार मरीज भर्ती होते रहे तो यही स्थिति फिर आ सकती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामकिशोर व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह का कहना है कि डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को भरपूर मात्रा में पानी व ओआरएस पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

भीषण गर्मी में सेहत का ख्याल रखने के लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशों पर लोगों को सावधानियां बताकर जागरूक किया जा रहा है, जिससे लू से उनका बचाव हो सके और दूसरे जनपदों जैसी स्थिति न हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चेतावनी में लोगों को हीट वेव के लक्षण व उससे बचाव के उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed