{"_id":"69b322052d85dae39e0322bb","slug":"suleman-provided-mobile-numbers-shagufta-and-rihanna-used-to-trap-victims-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-852630-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुलेमान उपलब्ध कराता मोबाइल नंबर, शगुफ्ता और रिहाना फंसाती थीं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुलेमान उपलब्ध कराता मोबाइल नंबर, शगुफ्ता और रिहाना फंसाती थीं शिकार
विज्ञापन
मुरादाबाद। रिश्तेदारों ने ही मिलकर हनीट्रैप गिरोह बना लिया। जिसमें पति पत्नी, मां,बहन बहनोई सभी शामिल हो गए। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह की सरगना शगुफ्ता और उसकी बहन रिहाना हैं लेकिन अन्य सभी सदस्यों की अलग अलग जिम्मेदारी तय की गई थी। कोई फोन नंबर हासिल करता था तो कोई बातचीत कर शिकार बनाता था जबकि कुछ लोगों को रुपये वसूली पर रखा गया था।
शहर से सटे ताजपुर माफी गांव में हनी ट्रैप का यह गिरोह संचालित हो रहा था। इस गिरोह की सरगना शगुफ्ता और उसकी बहन रिहाना इसी गांव में रहती हैं जबकि इनका मायका भी इसी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सुलेमान की कबाड़ खरीदने की दुकान है। उसकी दुकान पर लोगों का आना जाना रहा है। वह किसी तरह लोगों का नंबर हासिल कर लेता और उसके बाद अपनी रिश्तेदार शगुफ्ता और रिहाना को नंबर उपलब्ध कराता। यह दोनों ही युवकों से बात करती हैं और कुछ दिन बात करने के बाद मिलने के बहाने ताजपुर माफी में बुलाती हैं। इसके बाद वहां खुद ही उसके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती हैं। शगुफ्ता और रिहाना अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही अलर्ट करते हैं कि आज शिकार फंस गया और मिलने जाएगा। वह पहले ही घर में छिप जाते हैं। इसके बाद लोगों को रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इनके साथ ठगी करते हैं। सुलेमान, उसकी पत्नी इलमा और शगुफ्ता, मां चांद बी, शगुफ्ता के जीजा इमरान, अनीस और पप्पी चौधरी भी शमिल हैं।