फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suicide attempt after written to suicide note against officers

अफसरों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

Fri, 15 Apr 2016 03:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
suicide attempt after written to suicide note against officers
छुट्टन - फोटो : अमर उजाला
साधन सहकारी समिति मूंढापांडे के सस्पेंड अकाउंटेंट ने सुसाइड कर लिया। निलंबन अवधि की सैलरी न मिलने से वह दुखी थे। अधिकारियों के पास दौड़ते रहे मगर कहीं से मदद नहीं मिली। जब सारे दरवाजे बंद दिखाई दिए तो जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें समिति प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


मूंढापांडे के गांव भूकापुर निवासी छुट्टन सिंह साधन सहकारी समिति में अकाउंटेंट थे। वह पंद्रह महीने से निलंबित चले आ रहे थे। समिति प्रशासन ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाकर उन्हें सस्पेंड कर दिया था। जबकि छुट्टन सिंह इस कार्रवाई का शुरू से ही विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि एक साजिश के तहत उन पर कार्रवाई की गई है। वह अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे मगर उनकी कहीं नहीं सुनी गई। बृहस्पतिवार की सुबह को छुट्टन ने दोपहर को करीब दो बजे अपने घर पर जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालत बिगड़ने पर परिवार वाले मूंढापांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले छुट्टन के शव को लेकर साधन सहकारी समिति पर पहुंचे और यहां शव रखकर हंगामा किया।


इन लोगों का कहना था कि अगर सैलरी मिल गई होती तो छुट्टन यह आत्मघाती कदम नहीं उठाते। छुट्टन ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें सभापति समेत समिति प्रशासन के दूसरे लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed