फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane farmers did not get Rs 19 crore dues on Dhanteras

Moradabad News: धनतेरस पर गन्ना किसानों को नहीं मिला 19 करोड़ बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers did not get Rs 19 crore dues on Dhanteras
मुरादाबाद। धनतेरस पर सैकड़ों किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल सका। अभी भी बिलारी चीनी मिल पर किसानों का लगभग 19 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। काफी दबाव बनाने पर मिल प्रबंधन ने तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गन्ना मिलों को 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में मंडलायुक्त ने समीक्षा कर मंडल की चार मिलों को 30 अक्तूबर तक गन्ना मूल्य का भुगतान करने की चेतावनी दी थी। जिले में उस समय दो चीनी मिलों पर काफी बकाया था। एक मिल ने भुगतान कर दिया, लेकिन बिलारी चीनी मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया। डीएम के काफी दबाव बनाने पर बिलारी चीनी मिल के प्रबंधन ने तीन करोड़ का भुगतान किया। अभी भी चीनी मिल पर किसानों का 18 करोड़ 92 लाख रुपये बकाया है। नए पेराई सत्र के लिए अगले माह से पर्ची भी जारी हो रही है। त्योहार पर भुगतान नहीं होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी राम किशन का कहना है कि बकाया पैसे के भुगतान के लिए चीनी मिल पर दबाव बनाया गया है। इस मामले में नोटिस भी जारी हुआ है। बकाया का भुगतान कराने के लिए भाकियू टिकैत और अराजनैतिक सहित अन्य किसान संगठनों ने जिले के अधिकारियों से मुलाकात कर भुगतान शीघ्र करने के लिए दबाव बनाया था। फिर भी मिल प्रबंधन भुगतान करने में देरी कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed