Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane committee elections: Atar Singh from Bilari and Amarjeet from Moradabad became directors.

गन्ना समिति चुनाव : बिलारी से अतर सिंह और मुरादाबाद से अमरजीत बने डायरेक्टर

Thu, 17 Oct 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee elections: Atar Singh from Bilari and Amarjeet from Moradabad became directors.
मुरादाबाद/बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति चुनाव में मुरादाबाद में अमरजीत और बिलारी से भाकियू के अतर सिंह डायरेक्टर पद के लिए विजयी घोषित किए गए। डायरेक्टरों द्वारा जिले में तीन समितियों पर सभापति और उप सभापति का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद गन्ना विकास समिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 46 डेलीगेट ने मतों का प्रयोग किया। यहां भाकियू के पदाधिकारी मोहित चौधरी और भाजपा समर्थित अमरजीत के बीच मुकाबला था। एआर कोऑपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शाम को हुई मतगणना में अमरजीत को 26 और मोहित चौधरी को 20 मत मिले। इस प्रकार अमरजीत को छह मतों से विजयी घोषित किया गया है। मुरादाबाद गन्ना समिति में दस डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।
विज्ञापन

वहीं गन्ना समिति बिलारी के 11 डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किया गया था। दस डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए थे। बिलारी निर्वाचन क्षेत्र में दो प्रत्याशी अतर सिंह और अचिंत कुमार चुनाव मैदान में आमने-सामने आ गए। हालांकि, क्षेत्र के असरदार लोगों ने दोनों में समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चुनाव मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह निर्धारित समय पर गन्ना समिति बिलारी के कक्ष में बने मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हो गया। शुरुआती 15 मिनट में दस वोट और एक घंटे में 20 वोट पड़ गए। हालांकि, मतदान का समय चार बजे तक निर्धारित था, लेकिन दोपहर बाद दो बजे तक ही समस्त 33 वोटरों ने अपने वोट डाल दिए। सभी 33 डेलीगेट द्वारा वोट डालने से शत प्रतिशत मतदान हो गया।

मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों के समर्थन में समर्थकों की भारी भीड़ गन्ना समिति के गेट पर जमा हो गई। भीड़ में अधिकतर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता शामिल थे। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया, जिसमें अतर सिंह को 28 और उनके प्रतिद्वंदी पराजित प्रत्याशी अचिंत कुमार को मात्र पांच वोट मिले। अतर सिंह ने 23 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत गए। अतर सिंह भाकियू टिकैत से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed