फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane area increased by four thousand hectares in Bilari

बिलारी में बढ़ गया चार हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane area increased by four thousand hectares in Bilari
बिलारी। गन्ना उत्पादक बाहुल्य बिलारी क्षेत्र में इस वर्ष फिर किसानों का रुझान गन्ने की फसल की ओर बढ़ा है। गन्ना परिषद द्वारा कराए गए सर्वे के दौरान बिलारी समिति से जुड़ी तीन चीनी मिलों में लगभग चार हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ गया है। बिलारी चीनी मिल को आगामी सीजन में अब गन्ने की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना आयुक्त के निर्देश और गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में गन्ना विकास परिषद बिलारी के आरक्षित इलाके में दो माह पहले गन्ना सर्वे का कार्य शुरू हुआ। गन्ना परिषद के पर्यवेक्षकों के अलावा बिलारी, करीमगंज और मझावली चीनी मिल के कर्मचारियों को भी गन्ना सर्वे कार्य के सहयोग में लगाया गया। सर्वे कार्य पूरा होने पर शुक्रवार दोपहर परिषद के निरीक्षक संजीव कुमार, गन्ना निरीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव, गन्ना समिति के सचिव आरके पाठक आदि अधिकारियों ने परिषद पर्यवेक्षकों के साथ गन्ना सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बिलारी के लक्ष्मी जी चीनी मिल क्षेत्र में बीते वर्ष सर्वे में 15 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल खड़ी मिली थी जबकि इस वर्ष 17 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल पाई गई है अर्थात बिलारी चीनी मिल क्षेत्र में लगभग दो हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ गया है। बिलारी परिषद में आने वाले राणा शुगर मिल करीमगंज क्षेत्र में बीते वर्ष 1566 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल थी जबकि इस वर्ष 1676 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल पाई गई है। ऐसे ही बिलारी परिषद में आने वाले बीनस शुगर मिल मझावली क्षेत्र में बीते वर्ष एक हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल थी जबकि इस वर्ष 1223 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव गांव होगा गन्ना सर्वे रिकॉर्ड का प्रदर्शन- गन्ना निरीक्षक
बिलारी। गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि गांव गांव गन्ना किसानों के बीच जाकर गन्ना सर्वे रिकॉर्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। खास बात यह है कि संबंधित गन्ना किसानों की कृषि भूमि का गाटा संख्या वार रकबा प्रदर्शित किया जाएगा। गांव गांव सर्वे के बाद गन्ना समिति बिलारी कार्यालय में गन्ना सर्वे सट्टा मेला आयोजित किया जाएगा ताकि किसानों को अपने खेत के गन्ना सर्वे से संबंधित कोई कमी होने पर आपत्ति करने का मौका मिल सके।

भुगतान में सुधार और रेट बढ़ने पर बढ़ गया गन्ने का रकबा- महक सिंह
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्र के खनूपुरा गांव निवासी चौधरी महक सिंह का कहना है कि गन्ना मूल्य भुगतान में सुुधार अैर गन्ने के रेट बढ़ने की वजह से इस सीजन में गन्ने का रकबा बढ़ गया है। चौधरी महक सिंह के अनुसार मैंथा तेल के रेट कम होने और बीते सीजन में गन्ने का मूल्य बढ़ जाने से भी किसानों ने गन्ने का रकबा बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई। उधर बीते वर्षों के मुुकाबले इस वर्ष गन्ना मूल्य भुगतान में भी कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed