फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugar patients should eat roasted gram instead

Moradabad News: नाश्ते में रस्क व ब्रेड नहीं, भुने हुए चने खाएं शुगर के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Sugar patients should eat roasted gram instead
मुरादाबाद। शुगर के मरीज नाश्ते में रस्क, फैन, बिस्किट या ब्रेड नहीं बल्कि भुने हुए चने खाएं। बीपी के मरीजों को यदि गुर्दे की बीमारी नहीं है तो फलों का सेवन बढ़ा दें और नमक बहुत कम कर दें।
विज्ञापन

शुगर, बीपी व थायराइड के मरीज दिन में 45 मिनट सैर या योग जरूर करें। ये सलाह इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. जेपी चंदेल ने दी। उनका कहना है कि इन तरीकों को अपनाने से बीमारी को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी। शुगर के मरीजों में गुड़ व शहद को लेकर भी भ्रांतियां रहती हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि ये दोनों चीजें ही उनके लिए हानिकारक हैं। डॉ. जेपी चंदेल ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल : मेरी पत्नी की उम्र 50 वर्ष है। उन्हें हाई बीपी की समस्या है। दवाई चल रही है। क्या इनकी दवाई जीवन में कभी छूट सकती है। कृपया उचित सलाह देने की कृपा करें। - साकिंदर सिंह, ठाकुरद्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : जीवन शैली में बदलाव कर दवा को छोड़ा जा सकता है। नियमित सैर व योग करें। दिन में सिर्फ तीन ग्राम नमक का ही इस्तेमाल करें। फल व सब्जियां खूब खाएं। तला-भुना नहीं खाना है और चिंता बिल्कुल न करें।

सवाल : मेरी उम्र 64 वर्ष है। मेरा ब्लड प्रेशर हाई रहता है, लगातार दवा का सेवन करता हूं। कोई बेहतर उपाय बताएं।
- रामकुमार, लाइनपार
जवाब : हाई ब्लड प्रेशर बहुत नुकसानदायक है। डॉक्टर की सलाह से लगातार दवा लेते रहें। जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।

सवाल : मेरी उम्र 62 साल है। मुझे शुगर व थायराइड दोनों बीमारियां हैं। दवा लेती हूं, लेकिन बहुत अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- सरोज, लाइनपार
जवाब : थायराइड व शुगर में जीवनभर दवा खानी पड़ती है। हर तीन माह बाद जांच करानी पड़ती है। आम, केला, चीकू, अंगूर, अनार व तरबूज छोड़कर आप अन्य फल हर दिन 150 ग्राम खा सकती हैं। दिनचर्या में सैर या व्यायाम शामिल करना ही होगा।

सवाल : मेरी उम्र 55 साल है। मुझे हाई बीपी की समस्या रहती है। आए दिन बीपी बढ़ जाता है। लगभग 180 से 200 तक हो जाता है। कृपया समाधान बताएं।
- द्रौपदी देवी, बहेड़ी ब्रह्मनान
जवाब : इसे हल्के में न लें। इससे कई घातक बीमारियां जन्म ले सकती हैं। गुर्दे खराब होने की आशंका रहती है, ब्रेन हेमरेज व हृदय रोग हो सकता है। आप लगातार डॉक्टर से परामर्श व दवा लेती रहें।

सवाल : मेरी उम्र 54 साल है। इलाज की शुरुआत में तो शुगर सही रही मगर अब दवाइयां काम नहीं करतीं। इससे मेरी शुगर कंट्रोल नहीं रहती है। 300 से ऊपर आ रही है। अब मैं क्या करूं कृपया सुझाव दें।
- सुरेश
जवाब : शुगर की बीमारी केवल दवा के साथ शारीरिक श्रम व परहेज से ठीक होती है। लंबे अंतराल पर दवा बदलनी पड़ती है। डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें। यदि दवा काम नहीं कर रही है तो इंसुलिन लगाना पड़ सकता है।

सवाल : मेरी उम्र 78 साल की है और मुझे बीपी की शिकायत रहती है। सुबह को नाश्ते के बाद एक गोली लेता हूं। कृपया सलाह दें।
- विजय कृष्ण गुप्ता, कटघर
जवाब : शुगर व गुर्दे की बीमारी नहीं है तो इस उम्र में 150/90 ब्लड प्रेशर को संतोषजनक कह सकते हैं। सैर व योग करते रहें और डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। यदि दवा लेते हैं तो डॉक्टर से बिना पूछे न छोड़ें।


सवाल : मेरी उम्र 60 साल है। मुझे शुगर की समस्या है। मेरे पैरों के पंजे सुन्न रहते हैं। बहुत परेशान हूं, कृपया कोई सलाह दें।
- पुष्पेंद्र कुमार शर्मा
जवाब : शुगर कंट्रोल न होने के कारण आपको यह परेशानी हो रही है। इसे पैरीफ्रल डायबिटिक न्यूरोपैथी कहते हैं। बिना जांच के दवा लेना उचित नहीं हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed