फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sue against the general manager and clerk of Karimganj sugar mill for buying sugarcane illegally

अवैध रूप से गन्ना खरीदने में करीमगंज चीनी मिल के महाप्रबंधक और लिपिक पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sue against the general manager and clerk of Karimganj sugar mill for buying sugarcane illegally
कुंदरकी (मुरादाबाद)। करीमगंज स्थित राणा चीनी मिल के संचालित गन्ना क्रय केंद्र डोमघर द्वितीय पर डीसीओ और समिति सचिव ने छापा मारकर अवैध रूप से गन्ना खरीद होती पकड़ी ली। इस मामले में सचिव ने कुंदरकी थाने में चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना और तौल लिपिक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र में संचालित करीमगंज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र डोमघर द्वितीय पर शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी अजय कुमार और सहकारी गन्ना विकास समिति मुरादाबाद के सचिव सुरेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान क्रय केंद्र पर गन्ने की गाड़ी तुली हुई खड़ी थी। इसके संबंध में गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात तौल लिपिक मोहम्मद इसहाक खान से कृषक द्वारा तुलवाई गई पर्ची उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा गया। इस पर वह पर्ची उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन

सचिव सुरेश चंद्र के अनुसार, निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद एक किसान निवासी ग्राम सिकंदरपुर पट्टी के द्वारा अवगत कराया गया। किसान ने बताया कि वह अपना गन्न चीनी मिल करीमगंज के अधिकारी और कर्मचारी के बुलाने पर नकद बेचने के लिए क्रय केंद्र डोमघर द्वितीय पर लेकर आया था। यहां पर उसको चीनी मिल द्वारा चालान प्राप्त होगा। इसके बाद गन्ना चीनी मिल को जाने के बाद उसको नकद पैसे प्राप्त हो सकेंगे। इसकी पुष्टि कृषक आशिक निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर, महफूज, रजा अली और सुबहान अली निवासी ग्राम अहमद नगर जैतबाड़ा थाना कुंदरकी ने की है।
विज्ञापन

आरोप है कि चीनी मिल अधिकारी अवैध तरीके से गन्ना खरीद कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। बिना वैध पर्ची के गन्ना खरीद करते हुए समिति के अंशदान और राज्य सरकार के राजस्व कर की चोरी की जा रही है। जिससे समिति और सरकार को आर्थिक हानि होगी। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि गन्ना समिति के सचिव सुरेश चंद्र की तहरीर पर चीनी मिल राणा शुगर्स करीमगंज के महाप्रबंधक गन्ना कृष्ण प्रताप सिंह और गन्ना क्रय केंद्र डोमघर द्वितीय पर तैनात तौल लिपिक मोहम्मद इसहाक खान निवासी ग्राम मसेबी रसूलपुर थाना मैनाठेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने उठाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कुंदरकी। चीनी मिल करीमगंज के अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से गन्ना खरीद कराए जाने पर भाकियू ने नाराजगी जताई है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी का कहना कि किसानों का शोषण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि गन्ना माफिया खेतों में जाकर ही किसानों से कम दामों पर गन्ने की खरीद कर रहे हैं। सांठगांठ से चीनी मिलों को गन्ना भेजा जा रहा है। भाकियू नेता का आरोप है कि चीनी मिलों के संरक्षण में ही अवैध रूप से गन्ने की खरीद हो रही है। उन्होंने मांग करते कहा कि कुंदरकी थाने में दर्ज हुए मुकदमे में प्रभावी कार्रवाई की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed