फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Such effect of cold wave even sunshine remained ineffective

शीतलहर का ऐसा असर धूप भी रही बेअसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Such effect of cold wave even sunshine remained ineffective
मुरादाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश व पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी ने मुरादाबाद में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। बुधवार को शीतलहर ने जिले को सर्दी में लपेट दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को सुबह में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि लगातार पांच दिन बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक है। कोहरा छा रहा है और पहाड़ों की बर्फ बारी से शीतलहर चल रही है। इस हवा में भी नमी होती है, इसीलिए मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल छा रहे हैं और बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सुबह के समय कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप खिलने की संभावना है। शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ जाएगी। रात के समय शीतलहर भी चलेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को वातावरण में कोहरा था और बूंदाबांदी भी हुई थी, जिससे आमजन की कंपकंपी छूट रही है। दिन को धूप तो खिली, लेकिन ठंडी हवा के आगे धूप भी बेदम नजर आई। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक रजाई में दुबके रहने के साथ जहां-तहां अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात तापमान की करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सुबह के समय वातावरण में नमी 95 फीसदी थी, जो शाम को 89 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed